For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आजमगढ़ के युवा खिलाड़ी ने रखी आरसीबी की जीत की नींव

लखनऊ। आईपीएल के क्वालिफायर में गुजरात लायंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले इकबाल अब्दुल्लाह ने बड़े-बड़े दिग्गजों को हैरान कर दिया। अब्दुल्लाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एबी डिविलियर्स का साथ दिया जिसने आरसीबी की जीत की राह को आश्वस्त किया था।

गुजरात के 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम की शुरुआत बेहद ही खराब हुई थी। महज 68 रनों के स्कोर पर टीम ने अपने छह शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को गंवा दिया था। ऐसे मुश्किल वक्त पर इकबाल बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने अपने कप्तान विराट कोहली को निराश नहीं किया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि अभी तक इकबाल ने आईपीलए में सिर्फ 78 रन बनाये थे।

इस सीजन में अब्दुल्लाह ने 7 मैच खेले हैं और बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके हैं। लेकिन गुजरात लायंस के खिलाफ उन्होंने महज 25 गेदों में पर शानदार 33 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अब्दुल्लाह और डी विलिययर्स ने मिलकर 91 रन जोड़े जिसकी बदौलत आरसीबी आईपीएल9 के फाईनल में पहुंच गयी।

इकबाल यूपी के आजमगढ़ से ताल्लुक रखते हैं और उनका जन्म यहीं हुआ। यूपी के इस शानदार खिलाड़ी ने अपनी इस पारी की बदौलत लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल की। अब्दुल्लाह ने ना सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया। अब्दुल्ला ने गुजरात के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडम मैक्कुलम व एरॉन फिंच को सस्ते में पवेलियन पहुंचा कर गुजरात खेमे में सनसनी मचा दी थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+