Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंपायर की बेइज्जती करना इस नंबर वन ऑलराउंडर को पड़ा महंगा, मिली सजा

नई दिल्ली। टी-20 और टेस्ट में दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन पर अंपायर की बेइज्जती करने के चलते जुर्माना लगा है। बता दें कि बांग्लादेश में बांग्लादेश प्रीमियर लीग चल रही है। शाकिब अल हसन इस साल ढाका डाइनामाइट्स की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि एक मैच के दौरान अंपायर पर चिल्लाना शाकिब को महंगा पड़ गया। दरअसल कॉमिला विक्टोरियंस के खिलाफ मैच में जब शाकिब की एक गेंद पर की गई अपील को अंपायर ने नकार दिया तो उन्होंने अंपायर को अभद्र भाषा में कुछ कह डाला।

I Always Aimed For Playing Good - Devendra Bundela

कॉमिला विक्टोरियंस के 9वें ओवर में इमरुल काएस बल्लेबाजी कर रहे थे और शाकिब गेंदबाजी के लिए आए। शाकिब की गेंद इमरुल के पैड पर लगी और इसके बाद शाकिब ने जोरदार अपील की, अंपायर ने जब शाकिब की अपील नकार दी तो शाकिब अंपायर के बेहद करीब पहुंच गए और जोर से हाथ झिड़क दिए। इस दौरान उन्होंने अपशब्द भी कहे और गुस्से में काफी देर तक हांफते रहे। हालांकि इस बीच अंपायर ने उन्हें शांत रहने को कहा लेकिन शाकिब को उनका गुस्सा जाहिर करने से कोई नहीं रोक पाया।

देखें वीडियोः-

मैच बाद शाकिब को बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 2 ऑफेंस का दोषी पाया गया। शाकिब के अलावा इसी मैच में कॉमिला विक्टोरियंस के गेंदबाज हसन अली को भी ढाका डाइनामाइट्स के बल्लेबाज मोसाद्देक हसन को गलत व्यवहार का दोषी पाया गया। जिसके चलते शाकिब पर मैच फीस का 50 प्रतिशत और हसन अली पर मैच का फीस का 30 प्रतिशत काटने का जुर्माना लगा।

Story first published: Wednesday, November 22, 2017, 13:16 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+