Pro Kabaddi League: गुजरात को हराकर बेंगलुरु पहली बार बना चैम्पियन
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में बेंगलुरु बुल्स ने शनिवार को फाइनल में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को 38-33 से हराकर अपना पहला खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच जबदस्त रोमांच देखने को मिला। मैच के दौरान बेंगलुरु पहले हाफ में सात अंक से पीछे चल रहा था लेकिन पवन सहरावत के 22 अंकों के दम पर बेंगलुरु बुल्स ने मैच और खिताब दोनों अपने नाम कर लिए। यह दूसरा मौका था जब बेंगलुरु बुल्स फाइनल खेल रही थी। वहीं, गुजरात की टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने से चूक गई। बेंगलुरु की टीम इससे पहले 2015 में दूसरे सत्र के फाइनल में पहुंची थी।
पहले हाफ में गुजरात की बढ़त:
नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में हुई इस खिताबी जंग के पहले हाफ में गुजरात की पकड़ शानदार रही। शुरूआत में बेंगलुरू बढ़त बना ही रही थी कि प्रपंजन ने 18वें मिनट में बेंगलुरु को ऑलआउट कर गुजरात को चार अंक दिला दिया और गुजरात ने 16-9 से पहला हाफ में लीड दिला दी।
दूसरे हाफ में गुजरात के पास 6 अंकों की बढ़त थी लेकिन 10वें मिनट में बेंगलुरू ने जोरदार वापसी की और स्कोर को 19-21 कर दिया। 14वें मिनट में रोहित गुलिया ने शानदार खेल दिखाते हुए सुपर रेड लगाई और गुजरात को 27-25 से आगे कर दिया। बेंगलुरू ने फिर से दमखम दिखाया और 16वें मिनट में 29-29 से स्कोर बराबरी पर ला दिया।
पवन के लाजवाब प्रदर्शन की बदौलत बेंगलुरू को रेड से 26, टैकल से सात, ऑलआउट से चार और एक अतिरिक्त अंक मिले। इस मैच में गुजरात के लिए सचिन ने 10 और के प्रपंजन ने पांच अंक हासिल किए । अंत में मैच बेंगलुरू के पक्ष में रहा और टीम ने अपने नाम पहला खिताब किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
