टीम इंडिया पर पोंटिंग का पलटवार
मेलबर्न, 21 नवंबर: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में संपन्न टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया के हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को औसत दर्जे का बल्लेबाज कहा था। यही नीं पोंटिंग को स्वार्थी कप्तान की संज्ञा भी दी गई थी।
इन बातों से आहत पोंटिंग ने पलटवार करते हुए कहा है कि अंतिम टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति के लिए भारतीय मैदानों के हालात और बहुत हद तक भारतीय टीम जिम्मेदार है।
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को दिये साक्षात्कार में पोंटिंग ने कहा है कि कई ऐसी चीजें हैं जो भारत में दूसरी टीमों के खिलाफ षडयंत्र करती हैं। इस कारण तेज गेंदबाज वहां अपने ओवर समय रहते पूरा नहीं कर सकते।
पोंटिंग ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय बल्लेबाज गेंद का सामना करने के लिए काफी समय लगाते हैं। बल्लेबाजों के अलावा भारत में साइटस्क्रीन और दर्शक भी खेल में देरी के लिए जिम्मेदार हैं। कुल मिलाकर इन कारणों से हालात ऐसे हो जाते हैं कि नियत समय में गेंदबाज निर्धारित ओवर नहीं फेंक पाता है।
पोंटिंग का आरोप है कि इस तरह की परिस्थितियां भारतीय मैदानों पर जानबूझ कर पैदा की जाती हैं। गैरतलब है कि बॉडर-गवास्कर टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने का जिम्मेदार ठहराया गया था। इस बात को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पोंटिंग से जवाब मांगा था। यही नहीं इसी बात को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने पोंटिंग को जमकर लताड़ा था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications