For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ब्रैड हॉग ने WTC 2019-21 चक्र से अपनी सर्वश्रेष्ठ इलेवन चुनी, कोहली को किया बाहर

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टेस्ट फाॅर्मेट को जिंदा रखने के लिए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत की और निर्णय वास्तव में सही साबित हुआ। प्रशंसकों ने बल्ले और लाल गेंद के बीच कुछ आकर्षक प्रतियोगिता देखी और टेस्ट मैचों में दांव और भी ऊंचे हो गए। खिताब न्यूजीलैंड ने उठा लिया क्योंकि उन्होंने फाइनल में भारत को आठ विकेट से हराया और टेस्ट क्रिकेट के पहले विश्व चैंपियन बने।

उद्घाटन डब्ल्यूटीसी चक्र के समापन के साथ, कई प्रशंसकों और विशेषज्ञों ने टूर्नामेंट की टीम चुनी है। 30 जून (बुधवार) को, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने भी चैंपियनशिप के एक संयुक्त प्लेइंग इलेवन चुनी। भारत के रोहित शर्मा और श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने सलामी बल्लेबाज के रूप में हॉग के पक्ष में आए।

डेविड वार्नर ने डब्ल्यूटीसी चक्र में एक तिहरा शतक लगाने वाले इकलाैते बल्लेबाज रहे, लेकिन हाॅग ने ओपनिंग के लिए करुणारत्ने को चुना। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भी उनकी टीम में रहे। मध्यक्रम में जो रूट और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को जगह नहीं मिली है।

बाबर आजम को ब्रैड हॉग की डब्ल्यूटीसी टीम में चुना गया
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पांचवें नंबर पर हैं जबकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अगले क्रम में हैं। हॉग ने बताैर विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को चुना। हाॅग ने कहा, "जिस तरह से उसने (पंत) ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर रन बनाए, आप उसे बाहर नहीं कर सकते। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी महत्वपूर्ण 40 रन बनाए।"डब्ल्यूटीसी चक्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस लाइन-अप में तीसरे भारतीय और एकमात्र स्पिनर थे।

शेष तीन स्लॉट पर काइल जैमीसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और मोहम्मद शमी की तिकड़ी का कब्जा रहा। टूर्नामेंट में कगिसो रबाडा, पैट कमिंस और टिम साउथी जैसे कुछ अन्य स्टैंड-आउट तेज गेंदबाज थे। हालांकि, वे हॉग के एलीट लाइन-अप में जगह नहीं बना सके।

ब्रैड हॉग की डब्ल्यूटीसी टीम ऑफ द टूर्नामेंट :
रोहित शर्मा, दिमुथ करुणारत्ने, केन विलियमसन (C), स्टीव स्मिथ, बाबर आजम, बेन स्टोक्स, ऋषभ पंत (W), काइल जैमीसन, रविचंद्रन अश्विन, स्टुअर्ट ब्रॉड, मोहम्मद शमी

Story first published: Wednesday, June 30, 2021, 12:09 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+