कोहली को लेकर इस दिग्गज ने की 'विराट' भविष्यवाणी, बोले- तोड़ देंगे सारे रिकॉर्ड
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। सुनील गावस्कर के इन 10 हजार से ज्यादा रनों में 34 शतक भी शामिल हैं, जो एक जमाने में टेस्ट क्रिकेट में शतकों की संख्या सबसे ज्यादा थी। लेकिन बाद में सचिन तेंदुलकर ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले गावस्कर ने भी नहीं सोचा होगा कि उनका ये रिकॉर्ड टूट पाएगा लेकिन ये मुमकिन हो गया।
सचिन ने बनाई नई क्रिकेट बुक
पहले सचिन तेंदुलकर और अब विराट कोहली उनके रिकॉर्ड्स के पीछे पड़ गए हैं। गावस्कर भी इस बात से बेहद खुश हैं कि कोई अपना इतना सब कर रहा है। जिस तरह पहले सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के सारे रिकॉर्ड तोड़कर नई क्रिकेट बुक तैयार की। उसी तरह अब विराट कोहली एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बनाकर नई क्रिकेट बुक तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में सनी पाजी ने विराट कोहली को लेकर एक भविष्यवाणी भी कर डाली है।
विराट तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड
दरअसल, सुनील गावस्कर का मानना है कि अगर विराट फिट रहे और दस साल और खेल गए तो वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट के सारे रिकॉर्ड धवस्त कर ही चैन लेंगे। बता दें कि 29 वर्षीय विराट कोहली के नाम टेस्ट में 24 और वनडे में 38 शतक हो गए हैं। इसके अलावा विराट ने हाल ही में सबसे तेज 10 हजार वनडे रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। अगर विराट अपनी फिटनेस और फॉर्म बरकरार रख पाए तो वह 45 साल पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

