For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ब्रैड हॉग बोले- सिर्फ ये खिलाड़ी तोड़ सकता है सचिन के 100 शतकों का रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम कई रिकाॅर्ड्स दर्ज हैं। उनमें से एक है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में सबसे ज्यादा शतक लगाने का। सचिन ने 463 वनडे मैच खेलकर 49 शतक लगाए तो 200 टेस्ट खेलकर 51 शतक लगाकर कुल 100 शतक अपने नाम दर्ज किए। वह ऐसा काम करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। अब सवाल आता है कि सचिन के इस रिकाॅर्ड को काैन बल्लेबाज तोड़ सकता है। तो इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने इसका जवाब दिया है।

हॉग का मानना है कि भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने के रिकार्ड ध्वस्त कर सकते हैं। एक फैन ने हॉग से यूट्यूब चैनल पर पूछा कि क्या कोहली सचिन के रिकार्ड को तोड़ सकते हैं तो हाॅग ने जवाब देते हुए कहा, "हां, बिल्कुल, कोहली ऐसा कर सकते हैं। सचिन ने जब क्रिकेट शुरू की थी तब के मुकाबले फिटनेस स्तर आज काफी अच्छा है। साथ ही आज के समय में उन्हें बेहतरीन ट्रेनरों से काफी मदद मिलती है। उनके पास फिजियो और डॉक्टर है। अगर किसी को कुछ होता है तो वह जल्द ही उससे राहत पा लेता है।"

बता दें कि दोनों फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तेंदुलकर ने टेस्ट में 15921 रन बनाए, जबकि वनडे क्रिकेट में 18426 रन के साथ अपना करियर समाप्त। वहीं कोहली की बात करें तो वह अभी तक कुल 70 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं, जिसमें से 27 शतक टेस्ट और 43 शतक वनडे में बनाए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर हैंय़ उनके नाम कुल 71 शतक हैं।

Story first published: Monday, July 6, 2020, 8:59 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+