For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ये क्रिकेटर लगाएगा T-20 क्रिकेट में दोहरा शतक, लगाता है चारों तरफ छक्के : ब्रैड हॉग

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट में दोहरे शतक लगना आम थे, लेकिन रोमांच तब बढ़ गया जब वनडे क्रिकेट में भी दोहरे शतक लगने का सिलसिला शुरू हुआ। वनडे क्रिकेट में अभी तक आठ दोहरे शतक लग चुके हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इसका लगना बाकी है। काैन खिलाड़ी छोटे फाॅर्मेट में पहला दोहरा शतक लगाने का काम करेगा, यह देखना दिलचस्प बना हुआ है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ब्रैड हॉग ने उस बल्लेबाज का नाम उजागर किया जो टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगा सकता है।

लिया इस बल्लेबाज का नाम

लिया इस बल्लेबाज का नाम

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आरोन फिंच के जिंबाब्वे के खिलाफ 2018 में 76 गेंदों पर बनाए 172 रन टी-20 का अधिकतम स्कोर है। 2013 में आरोन फिंच ने ही इंग्लैंड के खिलाफ 53 गेंदों पर 156 रन बनाए थे, लेकिन इस फॉर्मेट में फिंच के शानदार रिकॉर्ड के बावजूद ब्रैड हॉग ने टी-20 में दोहरा शतक बना सकने वाले खिलाड़ियों में भारतीय को चुना है। हॉग ने ट्विटर पर प्रशंसकों के सवालों जवाब देते हुए कहा, ''वर्तमान में रोहित शर्मा एकमात्र ऐसा खिलाड़ी हैं जो मुझे लगता है कि इसमें सक्षम हैं। उनका अच्छा स्ट्राइक रेट है, उनकी शानदार टाइमिंग है, चारों तरफ छक्के लगा सकते हैं। उनके पास अच्छे क्रिकेटिया शॉट हैं।''

हाॅग को क्यों लगा ऐसा

हाॅग को क्यों लगा ऐसा

रोहित शर्मा दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं। वीरेंद्र सहवाग के रिटायर होने के बाद रोहित ने फैंस को उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। जहां कई बल्लेबाज शतक लगाने के लिए पसीना निकाल देते हैं तो रोहित ऐसे बल्लेबाज हैं जो तीन दोहरे शतक वनडे क्रिकेट में लगा चुके हैं। उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाये थे जो वनडे में किसी बल्लेबाज द्वारा खेली सबसे बड़ी पारी है। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए ही हाॅग ने महसूस किया कि रोहित टी20 में भी दोहरा शतक लगा सकते हैं। रोहित का टी20 में उच्चतम स्कोर 118 है।

रोहित ने दी थी फैंस को सलाह

रोहित ने हाल ही में टि्वटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कोरोना वायरस से बचने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा, ''हम यह थोड़ी सी स्मार्टनेस से कर सकते हैं। हम सतर्क रह सकते हैं, जब भी हमें इसके लक्ष्ण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी मेडिकल सर्विस सेंटर पर जाकर सूचना दे सकते हैं। आखिर हम सब चाहते हैं कि बच्चे स्कूल जाएं, माॅल खुलें और क्रिकेट मैच हों।''.

Story first published: Monday, March 16, 2020, 18:56 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+