VIDEO: जब क्यूट बेटी ने बदनामी झेल चुके 'डैडी' को किया सपोर्ट, देखकर लगे सभी मुस्कुराने
नई दिल्ली। किसी क्रिकेट मैच के दाैरान खिलाड़ियों को दर्शकों से तो स्पोर्ट मिलता है लेकिन इस दाैरान उनका परिवार भी उन्हें उसी अंदाज में स्पोर्ट करते दिखते हैं जैसे कि स्टेडियम में बैठे दर्शक करते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल सीजन-12 का 33वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला। इस दाैरान बाॅल टेंपरिंग के चलते बदनामी झेल चुके हैदराबाद के ओपनर डेविड वाॅर्नर को अपनी क्यूट बेटी आइवे माए वार्नर से स्पोर्ट मिला।
चेन्नई ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस दाैरान जब हैदराबाद टीम मैदान पर पहुंची तो सभी दर्शक उन्हें स्पोर्ट करते दिखे लेकिन इस दाैरान दर्शकों के बीच में बैठी वाॅर्नर की बेटी एक आईपैड को अपने सिर पर रखकर अपने पापा को एक मैसेज देती है। आईैपैड पर लिखा है- गो डैडी। जब बड़ी स्क्रीन पर क्यूट आईवे का चेहरा आया तो उसे देख वाॅर्नर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह पीछे मुड़कर स्क्रीन की तरफ देखते हैं और मुस्कुराने लगते हैं। वहीं साथ में खड़े अन्य खिलाड़ी भी हंसते दिखाई दिए।
Moments like these add to the beauty of #VIVOIPL 🥰🥰#DaddyWarner #DivaWarner pic.twitter.com/GzwWFvXnJw
— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2019
बता दें कि पिछला एक साल वाॅर्नर के लिए जिंदगी का सबसे बुरा दाैर रहा। उनपर बाॅल टेंपरिंग का आरोप लगा जिसके बाद वह एक साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहे। हालांकि, अब वाॅर्नर ने आईपीएल के जरिए शानदार वापसी की है। चेन्नई ने सुरेश रैना की कप्तानी में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 5 विकेट खोकर 133 रनों का लक्ष्य रखा, जवाब में हैदराबाद ने डेविड वाॅर्नर(50) व जाॅनी बेयरस्टो(61) के अर्धशतक की मदद से 16.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। चेन्नई अभी भी 9 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर पहले स्थान पर काबिज है, जबकि हैदराबाद 8 मैचों में 4 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
