For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू पहुंची 9.2 करोड़ डॉलर पर, सिर्फ शाहरुख खान हैं इनसे आगे

जब से उन्हें एक दिवसीय अंतरराष्ट्री और टी-20 मैच की टीमों का कप्तान बनाया गया है तब से विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 20-25 फीसदी बढ़ गई है।

By Anujkumar Maurya

नई दिल्ली। इन दिनों विराट कोहली की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। जब से उन्हें एक दिवसीय अंतरराष्ट्री और टी-20 मैच की टीमों का कप्तान बनाया गया है तब से विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 20-25 फीसदी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, आने वाले समय में यह और भी अधिक बढ़ सकती है। स्पोर्ट्स मार्केटिंग अधिकारियों का कहना है कि अगर उन्हें इसी तरह से लगातार सफतला मिलती रही तो फिर उनकी लोकप्रियता और अधिक बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें- आईपीएल 2017: गुजरात लायंस के सहायक कोच बने मोहम्मद कैफ

वैश्विक मूल्यांकन और कॉरपोरेट वित्त सलाहकार फर्म 'डफ एंड फेल्पस' में प्रकाशित अक्टूबर 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 9.2 करोड़ डॉलर आंकी गई थी। तब से लेकर अभी तक विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ी है। यहां दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली से आगे सिर्फ शाहरुख खान हैं, जिनकी ब्रांड वैल्यू 13.1 करोड़ डॉलर है। विराट कोहली ने पिछले 6 महीनों में लगातार चार सीरीज में दोहरे शतक बनाए हैं। विराट कोहली ने 2016-17 के दौरान चार मैचों में घरेलू टेस्ट सीजन में किसी भी भारतीय खिलाड़ी की तुलना में सबसे अधिक रन यानी (1206 रन) बनाए हैं। ये भी पढ़ें- 41 हजार 586 करोड़ के मालिक, सैमसंग के चीफ ली भ्रष्‍टाचार में हुए गिरफ्तार

अगर अपने अच्छे प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए विराट कोहली आने वाले दिनों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ से भी आगे निकल जाते हैं। मौजूदा समय में आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में स्टीव स्मिथ टॉप पर हैं। फिलहाल विराट कोहली इस रैंकिंग में 895वें अंक पर हैं, जबकि स्मिथ 933 अंक पर हैं। इस रैंकिंग में 898 अंक पर सचिन तेंदुलकर पहुंच गए थे, जबकि इस रैंकिंग में सबसे अधिक अंक पाने वाले बल्लेबाज सुनील गावस्कर हैं, जो 916 अंक हासिल कर चुके हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+