कोलकाता। टी-20 विश्व कप फाइनल के असली हीरो कार्लोस ब्रेथवेट रहे जिन्होंने चार छक्के जड़कर इंग्लैंड के मुंह से जीत छीन ली और अपनी टीम को विश्वविजेता बना दिया। किसी को उम्मीद ही नहीं थी कि ब्रेथवेट ऐसा कुछ अप्रत्याशित कर जायेंगे और एक इतिहास लिख देंगे।
हार के बाद भी इंडीज ड्रेसिंग रूम में बधाई देने गई थी टीम इंडिया
वेस्टइंडीज के इस नायाब सितारे ने मात्र 10 गेंद में 34 रन जड़कर (एक चौका, 4 छक्के) जीत की एक नई इबादत लिखी है। आपको बता दे कि कार्लोस ब्रेथवेट को प्रशंसक हमारे देश के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी हैं।
तभी तो सेमीफाइनल में टीम इंडिया के हारने के बाद भी कोहली वेस्टइंडीज के ड्रेसिंग रूम में गये थे और ब्रेथवेट को अपनी साइन की हुई इंडिया की जर्सी गिफ्ट की थी।
Virat Kohli given his autographed jersey to Carlos Brathwaite after #IndvsWI match! #WT20 pic.twitter.com/YZHdFjz0kY
— CricFit (@CricFit) March 31, 2016
मालूम हो कि रविवार को फाइनल मैच के दौरान जब ब्रेथवेट बैटिंग के लिए आये थे तब तक नंबे प्रतिशत लोगों को उम्मीद थी कि अंग्रेजों के हाथ में ही इस बार विश्वकप होगा लेकिन अंतिम ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है।
अंतिम ओवर में कैरेबियाई टीम को 17 रनों की जरूरत थी। बेन स्टोक्स गेंदबाजी कर रहे थे। लक्ष्य मुश्किल लग रहा था लेकिन ब्राथवेट ने एक के बाद एक चार छक्के लगाकर मैच के परिणाम ही बदल दिया। स्टोक्स चूके और वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवरों में छह विकेट पर जीत दर्ज की और दोबारा से टी20 विश्वकप पर कब्जा किया।