Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

#IPLAuction2017: कुली के बेटे नटराजन की एक मिनट में बदल गई किस्मत...

बेंगलुरु। किस्मत का सितारा कब कैसे पलट जाए, ये कोई रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु की टीम से खेलने वाले टी. नटराजन से पूछे, जिनकी किस्मत ने आज बहुत बड़ी करवट ली है।

आज आईपीएल 2017 की नीलामी में टी. नटराजन को किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के लिए तीन करोड़ रुपये में खरीदा है, जबकि उनकी बेस प्राइज केवल 10 लाख रूपए थी।

टी. नटराजन के पिता रेलवे में कुली हैं

हालांकि नटराजन की इस सफलता के पीछे केवल उनकी किस्मत का हाथ नहीं है बल्कि उनका खेल के प्रति समर्पण और मेहनत है, जो वो दिन-रात करते आए हैं। यही नहीं नटराजन की इस सक्सेस के पीछे उनके मां-बाप का संघर्ष भी है, जिसे कोई नहीं भूल सकता है। आपको बता दें कि 25 साल के नटराजन के पिता रेलव में कुली हैं तो उनकी मां सड़क किनारे स्टॉल लगाती है। अपने पांच भाई-बहनों में से एक नटराजन ने क्रिकेट गलियों में टेनिस बॉल से खेलना शुरू किया था।

नटराजन की आधार कीमत 10 लाख रुपये थी

मालूम हो कि आईपीएल-10 नीलामी के लिए नटराजन की आधार कीमत 10 लाख रुपये लगाई थी, लेकिन पंजाब ने उन्हें तीन करोड़ रुपये में खरीदा है। वह इस नीलामी के शुरुआती दौर में बिकने वाले भारत के पहले महंगे खिलाड़ी हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+