For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी ने की क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा

Brendon McCullum retires from all forms of cricket । वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से नायाब तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अपने संन्यास की घोषणा करके कई प्रशंसको का भावुक कर दिया। स्टेन अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट तेज गेंदबाज थे। हालांकि अभी वे सीमित प्रारूप में खेलते रहेंगे। सोमवार को संन्यास की घोषणा करने वाले स्टेन अकेले क्रिकेटर नहीं थे बल्कि एक और दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की है। स्टेन ने जहां केवल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है तो दूसरे क्रिकेटर ने सभी तरह के क्रिकेट से विदा ले लिया है।

ये दिग्गज क्रिकेटर हैं न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेडन मैक्कुलम जिन्होंने यह फैसला हाल में ही खेली गई ग्लोबल टी20 लीग के बाद लिया। मैक्कुलम ने ट्विटर पर अपने संन्यास की घोषणा की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- मैं गर्व और संतुष्टी के साथ सभी तरह के क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर रहा हूं।

मैक्कुलम को न्यूजीलैंड के क्रिकेट इतिहास में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। उन्होंने साल 2015 में अपनी कप्तानी के दौरान न्यूजीलैंड को विश्व कप फाइनल में पहुंचाया था। अपने संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने माना है कि उनको इस खेल में जितनी उपलब्धि हासिल हुई उसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी।

बता दें मैक्कुलम पिछले कुछ समय से केवल टी20 प्रतियोगिताओं में ही हिस्सा ले रहे थे। कनाडा में खेली गई टी20 लीग उनकी अंतिम लीग थी। वह टी20 क्रिकेट के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। इस प्रारूप में 10 हजार रन बनाने वाले मैक्कुलम से ऊपर केवल क्रिस गेल हैं।

मैक्कुलम को उनके आक्रामक लेकिन खेल भावना के तहत की गई कप्तानी के लिए काफी तारीफ मिलती रही है। उन्होंने 2016 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले लिया था। उन्होंने कीवी देश के लिए 101 टेस्ट मैच खेले हैं।

Story first published: Tuesday, August 6, 2019, 11:16 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+