धोनी के पास 'अश्विन' है... जो करेंगे कंगारूओं का काम तमाम
सिडनी। मात्र चौबिस घंटे बाद भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सुपर मुकाबला जारी हो जायेगा और शाम तक क्लीयर हो जायेगा कि 29 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ विश्वकप का फाइनल कौन खेलेगा। सेमीफाइनल में दोनों ही टीमें बराबरी पर है इसलिए पहले से कुछ भी अंदाजा लगाना मुश्किल है लेकिन इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज माइकल वॉन ने टीम इंडिया के फेवर में बात की है।
वॉन ने कहा कि टीम इंडिया इस समय पूरी तरह लय में है जो कि क्लार्क की सेना का काम बड़ी आसानी से तमाम कर सकती है। टीम इंडिया के कैप्टन एमएस धोनी को पता है कि कब कौन सा वार कहां करना है, उनके पास विश्व कप जीतने की कला है और यह अनुभव अब और लंबा हो चुका है।
सच में 'अश्विन' साबित होंगे तुरूप का पत्ता?
जो कि कल के मैच में उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। सबसे बड़ी बात धोनी के पास अश्विन है जिनके लिए एससीजी की पिच मददगार साबित होगी और आस्ट्रेलिया के पास ऐसा कोई बॉलर नहीं है।
सेमीफाइनल के दौरान विराट के सामने नहीं आयेंगी अनुष्का?
हालांकि वॉन ने कहा कि कल के सुपर सेमीफाइनल में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर है लेकिन उनके हिसाब से भारत का पलड़ा ज्यादा भारी है लेकिन वॉन ने यह भी कहा कि आस्ट्रेलिया के लिए कप्तान माइकल क्लार्क और स्टीवन स्मिथ स्पिन के खिलाफ सबसे अच्छे हैं ऐसे में इंडिया को इन्हीं दोनों को पहले आउट करना होगा।
एससीजी की पिच भारतीयों के हित में
फिलहाल वॉन के मुताबिक एससीजी की पिच भारतीय धीमी गति के गेंदबाजों के ज्यादा अनुकूल है इसलिए उन्हें लगता है कि धोनी की सेना इसका फायदा जरूर उठायेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
