For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में अनसोल्ड रहे इस दिग्गज खिलाड़ी ने बिग बैश में खेल डाली विस्फोटक पारी

नई दिल्ली। आईपीएल फटाफट क्रिकेट का एक ऐसा मंच हैं जहां कब कौन सा खिलाड़ी महफिल लूट के ले जाए, उसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। इस बार की आईपीएल नीलामी में भी चौंकाने वाली बोलियां जारी रही। इस बोली में जहां किसी तरह से युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी अंतिम दौर में बिके तो वहीं ब्रैंडन मैक्कुलम जैसा विस्फोटक बल्लेबाज तो अनसोल्ड ही रह गया। आईपीएल में ना बिकने का मतलब यह नहीं है कि इन खिलाड़ियों में दम नहीं बचा।

न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ब्रैडन मैक्कुलम ने इसको फिर से साबित कर दिया है। मैक्कुलम को आईपीएल में किसी टीम के द्वारा नहीं खरीदा गया था। लेकिन इस खिलाड़ी का बल्ला अभी शांत नहीं हुआ है। मैकुलम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेल रहे हैं और उन्होंने वहां अपनी एक धुआंधार पारी से फिर दिखा दिया कि अब भी उनमें काफी दम बाकी है। ब्रिस्बेन हीट और सिडनी थंडर्स के बीच हुए बिग बैश लीग मुकाबले में ब्रिस्बेन की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। ब्रैंडन मैकुलम ने इस दौरान 35 गेंदों पर 56 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर सबका खूब मनोरंजन किया।

मैक्कुलम की बल्लेबाजी के दम पर ही ब्रिस्बेन हीट ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 186 रनों का स्कोर खड़ा किया और बाद में बारिश से प्रभावित इस मैच में सिडनी थंडर्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 15 रनों से मात दी। इस दौरान मैकुलम और मैक्स ब्रायंट की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए धुआंधार साझेदारी को भी अंजाम दिया। ब्रायंट तो 36 रन बनाकर आठवें ओवर में पवेलियन लौट गए लेकिन मैकुलम का कहर जारी रहा। बता दें कि ब्रैंडन मैकुलम के नाम ही आईपीएल इतिहास का पहला शतक दर्ज है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए बेंगलुरू के मैदान पर 73 गेंदों पर 158 रन बनाए थे।

Story first published: Wednesday, January 9, 2019, 16:56 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+