Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

माही ऊपर आएगा तो सच में बहुत मारेगा, जानिए किसने कहा?

नई दिल्ली। टीम इंडिया के वनडे टीम के कैप्टन महेंन्द्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के साथ चल रही सीरीज में अपने बैटिंग पोजिशन को लेकर एक नया प्रयोग किया है। लंबे अरसे से अपने लकी 7वें नंबर पर बैटिंग करते आए धोनी इस सीरीज में ऊपर आकर खेल रहे हैं।

जिसके कारण कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। लेकिन धोनी के इस फैसले को सही ठहराया है दुनिया के शानदार खिलाड़ियों में शामिल न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कलम

जिनका मानना है कि धोनी टॉप ऑर्डर में भी काफी खतरनाक बल्लेबाज हैं। मैक्कलम ने कहा आलोचना करने वाले पहले मोहाली वनडे की बात करें, जहां धोनी शानदार अस्सी रन बनाए थे और टीम की जीत में अहम रोल निभाया था। इसलिए मुझे लगता है कि माही ऊपर आएगा तो बहुत मारेगा।

धोनी के ऊपर आने की तारीफ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी सौरव गांगुली ने भी की थी। गांगुली ने कहा था कि माही को चौथे नंबर पर आकर बैटिंग करते हुए अपने फिनिशर का रोल पूरा करना चाहिए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+