Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फाइनल में टॉस हारे धोनी, अफ्रीका पहले करेगा बल्लेबाजी

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पांचवे और आखिरी वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। पांच मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमें 2-2 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। भारत की टीम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। चेन्नई में विजयी टीम को ही वानखेड़े वनडे के लिए मैदान में उतारने का कप्तान धोनी ने फैसला लिया है।

फाइनल जीतने के लिए धोनी को पार पाना होगा इन 5 मुश्किलों से

आंकड़ों के लिहाज से देखे तो वानखेड़े में अफ्रीकी टीम ने अभी तक खेले तीनों मुकाबले जीते हैं। 1996 में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को दो बार जबकि 2005 में एक बार हराया था। हालांकि यहां यह गौर करने वाली बात है कि फाइनल मैचों में अफ्रीकी टीम अक्सर चोक कर जाती है।

वहीं अफ्रीकी गेंदबाज रबाड़ा अभी भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बने हुए हैं। स्लॉग ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करके रबाड़ा पहले भी टीम के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर चुके हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, सुरेश रैना, अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, मोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार

दक्षिण अफ्रीका
एबी डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डिकाक, फाफ डु प्लेसिस, डीन एल्गर, डेविड मिलर, फरहान बेहरदीन, आरोन फांगिसो, इमरान ताहिर, डेल स्टेन, कैगिसो रबादा

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+