Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'60 सेकेंड चैलेंज' में भारत से आगे निकला पाक तो मलाला ने उड़ाया मजाक, देखें VIDEO

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप के रोमांच को बढ़ाने के लिए इसके उद्घाटन समारोह का आयोजन 29 मई को बकिंघम पैलेस के पास लंदन मॉल में किया गया। इस समारोह में सभी देशों के दो-दो प्रतिनिधि भी शामिल हुए। भारत की ओर से पूर्व कप्तान अनिल कुंबले और अभिनेता फरहान अख्तर पहुंचे। वहीं, पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए अजहर अली और नोबल पुरस्कार विजेता यूसुफजई मलाला पहुंचे। इस दौरान सभी प्रतिनिधियों के बीच 60 सेकंड चैलेंज गेम खेला गया, जिसमें भारत पीछे रहा तो मलाला ने मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

60 सेकंड चैलेंज गेम में हर एक टीम के दोनों प्रतिनिधियों को बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने थे। इसमें भारतीय टीम 19 रन बनाकर सबसे नीचे रही। इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान 38 रन बनाकर सातवें स्थान पर रहा।गेम चैलेंज के बाद जब मलाला से उनके टीम के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "पाकिस्तान, हमने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। यह खराब नहीं था। हम सातवें स्थान पर रहे। कम से कम भारत की तरह सबसे पीछे तो नहीं रहे।"

इस बयान के बाद ट्विटर पर यूजर्स ने मलाला को ट्रोल किया। यूजर्स ने इसे भारत के प्रति घृणा बताया। एक यूजर्स ने लिखा, 'आपने पाकिस्तान की तारीफ की, जहां आप जा भी नहीं सकतीं। आपने भारत की बेईज्जती बिल्कुल उसी तरह की है जिस तरह कोई ब्रेनवॉश पाकिस्तानी करता है। फिर भी आप भारत में सुरक्षित यात्रा कर सकतीं हैं।' अन्य कई यूजर्स ने भी मामले को ट्रोल करते हुए उनके बारे में कई ट्वीट्स लिखे। सभी ने इसे शर्मनाक करार दिया।

Story first published: Thursday, May 30, 2019, 19:04 [IST]
Other articles published on May 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+