BBL : आरोन फिंच ने ठोका तूफानी शतक, चाैकों-छक्कों से 13 गेंदों में जड़े 66 रन
नई दिल्ली। बिग बैश लीग के 52वें मैच में मेलबर्न रेनेगेट्स के कप्तान आरोन फिंच ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक ठोका। उन्होंने 109 रनों की पारी खेली, जिसमें 66 रन तो 13 गेंदों में चाैकों-छक्कों की मदद से ही आए, लेकिन बावजूद इसके उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। फिंच ने 68 गेंदों का सामना करते हुए 160.29 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की जिसमें 6 चाैके तो 7 छक्के शामिल रहे।

टीम को दिलाई अच्छी शुरूआत
सिडनी के कप्तान मोइसेस हेनरिक्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न टीम को फिंच ने टाॅम कूपर(24) के साथ मिलकर अच्छी शुरूआत दिलाई। दोनों ने 3.4 ओवर में 39 रनों की साझेदारी की। कूपर के पवेलियन लाैटने के बाद बाकी बल्लेबाज तो कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन फिंच ने गियर बदलते हुए सिडनी के गेंदबाजों की क्लास लगा दी। उनके शतक की बदाैलत मेलबर्न की टीम 5 विकेट खोकर 175 रन बना सकी।

जड़ा टी20 करियर का 8वां शतक
फिंच का यह टी20 करियर का आठवां शतक रहा। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। फिंच के अलावा डेविड वाॅर्नर और मिचेल क्लिंगर भी 8-8 शतक जमा चुके हैं। इनके आगे अब क्रिस गेल हैं जिन्होंने 22 शतक जमाए हैं। फिंच 280 मैचों में 8740 रन बनाए लिए हैं, जिसमें 58 अर्धशतक भी शामिल हैं।

फिर भी हारी टीम
हालांकि फिंच के शतक के बावजूद भी मेलबर्न को हार का सामना करना पड़ा। फिंच की मेहनत पर पानी फेरने का काम स्टीव स्मिथ ने किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी की टीम को जोश फिलिप्स(61) व जेम्स वाइस(42) ने 49 रनों की साझेदारी करते हुए अच्छी शुरूआत दिलाई। दोनों के पवेलियन लाैटने के बाद तीसरे नंबर पर आए स्मिथ ने 40 गेंदों में नाबाद 66 रनों की पारी खेलते हुए सिडनी को जीत दिलाई। स्मिथ की पारी में 7 चाैकों के अलावा एक छक्का भी शामिल रहा। ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
