कौन है सरफराज.. जिसे हाथ जोड़ने पर विवश हुए कोहली?
बैंगलुरू। आज चारों ओर सरफराज.. ही चर्चे हैं... जी हां सरफराज खान .. जिनकी उम्र मात्र 17 साल है लेकिन उम्र के हिसाब से इन्होंने बहुत बड़ा कमाल किया है। सरफराज खान इस समय आईपीएल में आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाड़ी हैं जिन्होंने बुधवार को आईपीएल-8 के 29वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मात्र 21 गेंदों में 6 चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 45 रन की शानदारी पारी खेली।
सरफराज जिस समय मैदान में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे, उस समय को देखकर हर क्रिकेट प्रेमी को सचिन तेंदुलकर का गेम याद आ गया, मैदान का कोई हिस्सा ऐसा नहीं था जहां सरफराज ने शॉट नहीं मारा हो। दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद जब सरफराज ड्रेसिंग रूम की तरफ वापस आ रहे थे तब कप्तान कोहली ने उन्हें हाथ जोड़कर नमस्ते किया, जिसे देखकर सरफराज की आंखे खुशी और शर्म से
चमक उठीं। विराट ने छोटे जादूगर को गले भी लगाया और पीठ भी थपथपाई।
Virat Kohli just shows what we have to do if we see young talent!!
Respect & Motivate pic.twitter.com/RWZwxAZdNl/s/-_-L
— Mahendra Singh Dhoni (@MsDhoniIPL8) April 29, 2015 सरफराज की वजह से ही आरसीबी ने राजस्थान के सामने 201 रन का विशाल लक्ष्य रखा था लेकिन बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं हो पाया और रद्द हो गया लेकिन सरफराज की खूबसूरत और तूफानी पारी हर किसी के दिलो-दिमाग पर छा गई जिसे भूला पाना आसान नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
