For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खुद को हार का जिम्मेदार मान रहे भावुक रूबेल हुसैन, मिला ब्रेट ली का साथ

नई दिल्ली। निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल में भारत के हाथों मिली बेहद करीबी हार का दर्द बांग्लादेश को भुलाए नहीं भूल रहा है। खासकर बांग्लादेश के गेंदबाज रूबेल हुसैन को ये दर्द ज्यादा सता रहा है। दरअसल रूबेल हुसैन का ही वो ओवर था जिसने पूरे खेल का पासा पलटकर रख दिया।

दरअसल जब भारत को जीत के लिए 2 ओवरों में 34 रन चाहिए थे तब बांग्लादेश के तेज गेंजबाज रूबेल को कप्तान शाकिब ने 19वां ओवर डालने के लिए गेंद थमाई थी। इस ओवर में दिनेश कार्तिक ने 22 रन जड़ दिए। अब भारत को आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे जिसे उसने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर हासिल कर लिया। अब खुद को इस हार के लिए जिम्मेदार मानने वाले रूबेल अपने इस स्पेल के लिए अपने देशवासियों से माफी मांग रहे हैं।

रूबेल के 19वें ओवर में कार्तिक ने पहली गेंद पर लांग ऑन पर छक्का लगाया। अगली गेंद पर उन्होंने मिड विकेट बाउंड्री पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर कार्तिक ने स्लोअर गेंद पर छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर कार्तिक चूक गए, लेकिन अगली गेंद पर उन्होंने दो रन बटोरे।

बांग्लादेशी अखबार प्रथोम एलो के मुतबिक रूबेल ने कहा 'इस हार के बाद मैं बहुत दुखी हूं। हम जीत के बेहद करीब थे। मेरी वजह से यह मुमकिन नहीं हो पाया। मैं इसके लिए टीम के सभी फैंस से माफी मांगता हूं'।

खुद मैच के बाद रूबेल ने ट्वीट कर सभी से मांफी मांगी। उन्होंने लिखा- "मुझे पता है कि यह मेरी सारी गलती है। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो, मैंने कभी नहीं सोचा था कि बांग्लादेश इस तरह जीत की दहलीज पर पहुंचकर मेरी वजह से हार जाएगा। मैं अपने सभी देशवासियों से क्षमा चाहता हूं। मुझे माफ़ कर दें।"

हालांकि वैसे तो क्रिकेट को चाहने वाले प्रशंसक रूबेल का हौसला बढ़ा रहे हैं लेकिन अब उन्हें दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली का साथ मिला है। ब्रेट ली ने ट्वीट कर रूबेल से कहा है कि उन्हें गर्व से अपना सिर ऊंचा रखना चाहिए। ब्रेट ली ने ट्वीट किया- "अपना सिर ऊंचा रखो रूबेल। आपने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और मुझे यकीन है कि आपके देश को आप पर गर्व होगा।"

Story first published: Tuesday, March 20, 2018, 14:06 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+