नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर और बाहर अपने सरल स्वभाव के लिए ब्रायन लारा जाने जाते हैं। लेकिन टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज की जीत पर लारा का अलग ही रूप देखने को मिला।
Video- वेस्टइंडीज की जीत के बाद उसैन बोल्ट ने जमकर किया चैंपियन डांस
पाकिस्तान के एक चैनल में बतौर पैनल एनॉलिस्ट शामिल लारा ने वेस्टइंडीज की जीत के बाद ड्वेन ब्रावो के गाने चैंपियन पर जमकर ठुकमा लगाया। वेस्टइंडीज की जीत पर लारा काफी उत्साहित दिखे और वह अपने आप रोक नहीं सके।
जर्सी तक के लिए जूझ रही चैंपियन वेस्टइंडीज टीम के संघर्ष की कहानी
वेस्टइंडीज की शानदार जीत का जश्न जमैका से लेकर, ट्रिनिदाद और टोबैगो तक देखने को मिल रहा है। फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है।