T-20 विश्व कप के लिए ब्रायन लारा ने बताए अपनी तीन फेवरेट टीमों के नाम
नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक क्रिकेटर ब्रायन लारा माैजूदा समय भारत में जारी रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज खेल रहे हैं। हालांकि उनकी टीम विडीज लीजेंड्स को दोनों ही मैचों में बार का सामना करना पड़ा है। लारा साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ बुधवार हुए मुकाबले में सिर्फ 4 रन बना सके थे, जबकि भारत लीजेंड्स के खिलाफ 17 रन बनाए थे। लारा ने साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार के बाद इएसपीएन.क्रिकइंफो से बातचीत करते हुए इस साल होने जा रहे टी20 विश्व कप के लिए अपनी तीन फेरवेट टीमों के नाम बताए।

ये 3 टीमें हैं फेरवेट
लारा ने क्रिकेट से संबंधित कई मुद्दों पर बात की। जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस साल के टी 20 विश्व कप के लिए पसंदीदा टीमें चुनने के लिए कहा गया, तो बाएं हाथ के ये पूर्व बल्लेबाज तीन विकल्पों के साथ आए। उन्होंने कहा कि भारत एक ताकतवर टीम होगी, लेकिन साथ ही ऑस्ट्रेलिया को घर में हराना मुश्किल होगा। उन्होंने मौजूदा चैंपियन विंडीज (दो बार खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम) का भी नाम लिया।

विंडीज लाएगा रोमांच
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय टीम में तालमेल बिठाने की ताकत है। घर पर ऑस्ट्रेलिया ... यह किसी के लिए एक आसान विश्व कप नहीं होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया भारत और विंडीज के कारण ये टूर्नामेंट दिलचस्प रहने वाला है। विंडीज के खिलाड़ी अपने स्वभाव के कारण कुछ रोमांच लाने वाले है। ऐसे में यह एक महान विश्व कप होने जा रहा है।'' लारा के पास टेस्ट मैच में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (400 नॉट आउट) करने का रिकॉर्ड है।

राहुल को बता चुके हैं अपना फेवरेट खिलाड़ी
बता दें कि इससे पहले लारा से जब पूछा गया था कि उनका फेवरेट खिलाड़ी काैन है तो उन्होंने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का नाम लिया था। उन्होंने कहा था, 'जैसा कि आप जानते हैं कि मैं वेस्टइंडीज को फॉलो करता हूं। उन्होंने खेल के टी 20 संस्करण में श्रीलंका में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। दुनिया भर में, देखने के लिए बहुत सारे अद्भुत बल्लेबाज हैं। इसमें स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, रोहित शर्मा हैं। मेरे पसंदीदा केएल राहुल हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
