ब्रायन लारा की ऑल टाइम लिमिटेड ओवर XI टीम में सिर्फ इस भारतीय बल्लेबाज को मिली जगह
नई दिल्ली। दिवाली से पहले लखनऊ में खेले गए टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के सामने रनों का अंबार लगा दिया था। विंडीज इस मैच में 196 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया था और भारत को इस मैच में 71 रन से जीत हासिल हुई। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने अातिशी पारी खेलते हुए नाबाद शतक जड़ा था। रोहित शर्मा आजकल पूरे फॉर्म में हैं। वह हर मैच दर मैच अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कोलकाता में पहला मैच पांच विकेट से जीतने वाली भारतीय टीम ने दूसरे टी20 में 71 रन से मैच जीतकर रोहित की कप्तानी में एक और सीरीज अपने नाम कर ली। तीसरा और अंतिम टी20 मैच 11 नवंबर को चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही रोहित शर्मा के लिए एक सुखद और गर्व महसूस करने वाली खबर है।

लारा की टीम में सिर्फ रोहित को जगह:
दरअसल बात यह है कि , वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने मेजबान टीम में से एक बल्लेबाज को अपनी ऑलटाइम लिमिटेड ओवर टीम में चुना है। लारा की टीम में जगह पाने वाला खिलाड़ी कोई और नहीं रोहित शर्मा हैं।

रोहित की तारीफ:
ब्रायन लारा ने कहा कि, ‘रोहित शर्मा के 50 ओवर और टी-20 मैच में आंकड़े देखिए। रनों के मामले में वह दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज है। वह दुनिया की किसी भी लिमिटेड ओवर टीम में जगह बनाने का हकदार है। उन्हें कोई भी अपनी टीम में लेना चाहेगा। वह केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व एकादश में भी जगह पाने के योग्य हैं।'

रोहित की तूफानी पारी:
रोहित ने नवनिर्मित अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में 61 गेंदों पर नाबाद 111 रन की जबर्दस्त पारी खेली। रोहित ने इस बीच शिखर धवन (41 गेंदों पर 43 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 123 रन जोड़े।इससे भारत दो विकेट पर 195 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम नौ विकेट पर 124 रन ही बना पाई और 71 रन से मैच हार गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
