बैडमिंटन : पुरुष एकल में जीते भारत के किंदाम्बी श्रीकांत, 40 मिनट में किया खेल खत्म
रियो डी जेनेरियो। ओलंपिक में खेले गए पुरुष बैडमिंटन के मुकाबले से अच्छी खबर है। भारत के बैडमिंटन प्लेयर किंदाम्बी श्रीकांत ने पुरुष एकल वर्ग में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। श्रीकांत ने ग्रुप एच के इस पहले मैच में मैक्सिको के लिनो मुजोन को 21-11, 21-17 से हराया। टेनिस : रियो ओलंपिक के मिक्स्ड डबल्स क्वॉर्टरफाइनल में पहुंचे सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना
पुरुषों के एकल में क्वॉलीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत ने काफी बेहतरीन खेल दिखाया। पहला सेट जीतने में उनको केवल 16 मिनट का वक्त लगा। रियो ओलंपिक शूटिंग : 50 मीटर रायफल प्रोन में फाइनल के लिए क्वॉलीफाई नहीं कर सके गगन नारंग, चैन सिंह
दूसरे सेट में शुरुआत डगमगाई लेकिन फिर खेल का संभाल लिया और यह सेट भी अपने नाम करने में सफल रहे। यह सेट 25 मिनट में खत्म हुआ। आपको बता दें कि इससे पहले भारत की स्टार शटलर सायना नेहवाल और पीवी सिंधु अपने मुकाबले जीत चुकी हैं।
जबकि पुरुष डबल्स और महिला डबल्स में पहले ही दौर से भारतीय खिलाड़ी हारकर बाहर हो गए। श्रीकांत का अगला मुकाबला स्वीडन के हेनरी हुर्सकेनन के खिलाफ रविवार को होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
