For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'गर्व है जो ऐसा फैसला लेता है', कोहली को लेकर लारा ने जताई खुशी

नई दिल्ली। विराट कोहली के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ने का फैसला कुछ लोगों के लिए हैरान करने वाला है। कई क्रिकेटरों ने राय देते हुए कहा कि कोहली को इस तरह कप्तानी छोड़ने के फैसलो को उजागर नहीं करना चाहिए था। गाैतम गंभीर ने भी कहा कि कोहली का यह फैसला टीम का मनोबल गिराएगा। उन्हें लगता है कि कोहली को इस सीजन की समाप्ति के बाद ही यह फैसला सुनाना चाहिए हैं। वहीं विंडीज के पूर्व महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने कोहली के इस फैसली की जमकर सराहना की।

यह भी पढ़ें- IPL : ये हैं वो 5 खिलाड़ी, जो भविष्य में कर सकते हैं RCB की कप्तानी

गर्व है जो ऐसा फैसला लेता है

गर्व है जो ऐसा फैसला लेता है

कोहली ने अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि वह बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहते हैं और आरसीबी को खिताब जीतने में मदद करना चाहते हैं। T20 कप्तानी छोड़ने की अपनी घोषणा के दौरान उन्होंने जो पहले ही कहा था, उसके अनुसार, कोहली ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वह बेहतर फोकस के साथ टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में भारत का नेतृत्व करना चाहते हैं। कोहली का व्यक्तिगत बल्लेबाजी फॉर्म हाल के दिनों में सर्वश्रेष्ठ नहीं रहा है। उनके शतक सूख चुके हैं और कप्तानी को लेकर उन पर सवाल उठने लगे हैं। दिल्ली में जन्मे इस बल्लेबाज ने यह भी दावा किया कि वह संन्यास लेने तक आरसीबी के लिए खेलना चाहते हैं। लारा ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि कोहली के कद का कोई व्यक्ति इस तरह का निर्णय ले सकता है। ब्रायन लारा ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, ''मुझे इस व्यक्ति पर गर्व है जो अपने करियर की ऊंचाई पर होता है और ऐसा फैसला लेता है।"

उसने अच्छे से अपनी बात रखी

उसने अच्छे से अपनी बात रखी

लारा ने आगे कहा, "मेरा मतलब है, यह बहुत सही फैसला है। उन्होंने इसे यथासंभव स्पष्ट रूप से कहा है। वह अपने कार्यभार को समझना चाहता है और अपनी जिम्मेदारी को निभाना चाहता है। बहुत अच्छी तरह से उसने अपनी बात को रखा है।'' लारा ने आगे कहा कि तीनों प्रारूपों में कप्तानी करना और खेलना काफी मुश्किल है क्योंकि अब तीन प्रारूप हैं, लेकिन उनके समय में यह दो थे। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि यह उनके लिए बिल्कुल स्पष्ट है कि कोहली ऐसा क्यों करेंगे।

उसे पता था अब पीछे हटने की जरूरत है

उसे पता था अब पीछे हटने की जरूरत है

लारा ने कहा, "मैं पूरी तरह समझ गया। यह खेल के 3 प्रारूप हैं। जब आप पहले की बात करते हैं तो यह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट और 50 ओवर का प्रारूप था। अब वह हर फॉर्मेट में खेल रहे हैं। एक समय आया है जब उन्हें लगता है कि 'सुनो, मुझे एक कदम पीछे हटने की जरूरत है और शायद टेस्ट क्रिकेट और खेल के 50 ओवरों के प्रारूप पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और किसी और को जिम्मेदारी लेने की अनुमति देनी चाहिए।'' हालांकि कोहली ने यह भी साफ किया है कि वो जब तक आईपीएल खेलेंगे, सिर्फ आरसीबी के लिए ही खेलेंगे। आईपीएल 2021 बताैर कप्तान उनका आखिरी सीजन रहेगा।

Story first published: Monday, September 20, 2021, 14:43 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+