नई दिल्ली। फिरोज शाह कोटला के मैदान पर जिस तरह का सुस्त खेल दक्षिण अफ्रीका की टीम दिखा रही है उसके लिए टीम को बड़े दिग्गजों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
वेस्ट इंडीज टीम के पूर्व खब्बू बल्लेबाज ब्रायन लारा ने ट्वीट करके अफीकी टीम पर निशाना साधा है। लारा ने कहा कि इस तरह के खेल से दर्शक कभी नहीं आयेंगे फिर चाहे आप डे नाइट मैच कराइये या कोई भी विकल्प ढूढियें।
I have an issue with this part of test cricket #IndvsSA playing at night or not if this is the approach to save a match why would I attend.
— Brian Lara (@BrianLara) December 7, 2015 जिस तरह से अफ्रीकी टीम इस मैच को खेल रही है उससे साफ हो गया है कि वह मैच को ड्रा कराना चाहते हैं। मैच के चौथे दिन अफ्रीकी टीम ने 72 ओवर में सिर्फ 72 रन बनाये। लारा ने कहा कि टेस्ट मैच के नियम बदलने से दर्शन नहीं आयेंगे बल्कि मैच की अप्रोच को बदलना चाहिए।
No! Change d rules where all games hv a result and this is not an option. I would applaud if they save it #knowthat https://t.co/kS1OgduhDw
— Brian Lara (@BrianLara) December 7, 2015 उन्होंने कहा कि मुझे गलत नहीं समझे मैं सिर्फ एक दर्शक के तौर पर अपनी राय रख रहा हूं ना कि एक खिलाड़ी के तौर पर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गये मैच को याद करते हुए लारा ने कहा कि हमनें ऑस्ट्रेलिया के 418 के लक्ष्य का पीछा किया और उस मैच में जीत दर्ज की।
And don't get me wrong my opinion is from a spectator point of view not from a player perspective. #goodluckSA
— Brian Lara (@BrianLara) December 7, 2015