जहीर-सागरिका की सगाई पार्टी में एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए विराट-अनुष्का
मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने अपनी सगाई की पार्टी मंगलवार को अपने साथियों और रिश्तेदारों को दी। दोनों ने आईपीएल 10 के दौरान ही सगाई की थी।

सबकी नजर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर
सगाई की इस भव्य पार्टी में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के कई स्टार्स समेत दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए।

अनुष्का शर्मा के साथ पार्टी में
वैसे तो इस पार्टी में कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं लेकिन सबकी नजर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर थी, जो अपनी प्रेमिका अनुष्का शर्मा के साथ पार्टी में पहुंचे थे।

ब्लैक और वाइट
दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पार्टी में एंट्री मारी। ब्लैक और वाइट के कलर कॉन्ट्रास्ट की ड्रेस में नजर आए विराट और अनुष्का इस पार्टी के खास आकर्षण में से एक थे।

सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ
इसके अलावा इस पार्टी में सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ, रोहित शर्मा अपनी बीवी रितिका के साथ और धवल कुलकर्णी भी अपनी पत्नी के साथ नजर आए।

सगाई की घोषणा
मालूम हो कि सागरिका के साथ लंबे वक्त से डेटिंग के कारण चर्चा में रहने वाले जहीर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक खास मेसेज के साथ सागरिका के अपनी सगाई की घोषणा की थी।

शादी का बम भी जल्द ही फूटेगा।
जहीर ने ट्विटर पर लिखा था कि अपनी पत्नी की पसंद पर कभी हंसना नहीं चाहिए, आप उन्हीं में से एक हैं. जीवन भर के साथी। फिलहाल दोनों अब शादी का ऐलान कब करेंगे, इस बात का इंतजार अब जहीर के फैंस कर रहे हैं, उम्मीद है कि शादी का बम भी जल्द ही फूटेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications