For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी की दीवानी है चेन्नई, माही के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार

आईपीएल में दो साल के बैन के बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हर हाल में टीम में जोड़ना चाहती है।

चेन्नई। आईपीएल में दो साल के बैन के बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हर हाल में टीम में जोड़ना चाहती है। गौरतलब है कि आईपीएल के 11वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स खेलती नजर आएगी। धोनी की कप्तानी में दो बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स फिर से अपने कप्तान को अपने साथ जोड़ने के लिए हर कीमत चुकाने के लिए तैयार है। आईपीएल की सबसे ज्यादा चहेती टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स को उसके फैंस एक बार फिर से वैसी ही ताकतवर टीम के रूप में देखना चाहते हैं। फैंस के इन सवालों का जवाब हर किसी को चाहिए।

हालांकि चेन्नई सुपरकिंग्स के डायरेक्टर जॉर्ज जॉन ने न्यू इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे उसी सपोर्ट स्टाफ के साथ आईपीएल 11 में उतरेंगे जो दो साल पहले तक था। उन्होंने कहा "हम अपने उन सभी खिलाड़ियों को टीम में लाने की कोशिश करेंगे जो आईपीएल के 8वें सीजन में हमारे साथ थे। सबसे बड़ी बात है कि हम धोनी को हर कीमत पर अपनी टीम में वापस लाएंगे चाहे इसके लिए हमें कोई भी कीमत चुकानी पड़े।"

चेन्नई का धोनी को अपने साथ जोड़ने के पीछे का मकसद धोनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। खुद जॉर्ज जॉन ने कहा है कि धोनी के करोड़ों फैंस हैं ऐसे में चेन्नई सुपरकिंग्स ऐसे खिलाड़ी को अपनी टीम में जरूर चाहेगी जिससे फैंस जुड़े हुए हों।

उन्होंने आगे कहा कि- "करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले एमएस धोनी को टीम में वापस लाना हमारा सबसे पहला और बड़ा लक्ष्य है।" आपको बता दें कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में कोर्ट द्वारा दो साल के बैन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अगले सत्र यानी आईपीएल 11 में नजर आएगी। वहीं आपको ये भी बता दें कि इस बीच धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेल रहे थे। अब नियम के मुताबिक आईपीएल की सभी टीमों को अपनी सभी खिलाड़ियो को रिलीव करना होगा। कुल मिलाकर सभी टीमों के पास दोबारा अपने टीम गठित करने का मौका होगा। ऐसे में चेन्नई की हर संभव कोशिश होगी की वे अपने साथ मिस्टर कूल को जोड़ सकें।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+