Preview हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में फिर पाक से भिड़ेगी भारतीय टीम
लंदन, 23 जून: टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरूआत करने के बाद मलेशिया के हाथों हारकर बाहर हुई भारतीय टीम यहां हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल में 24 जून को चिर-प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी। हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के 5वें और 8वें वर्गीकरण मैच में पाकिस्तान को हराकर अपनी हार का गम कम करने उतरेगी। भारत ने ग्रुप दौर में स्कॉटलैंड को 4-1, कनाडा को 3-0 और पाकिस्तान को 7-1 से मात दी थी। इन जीतों में अपने बेहतरीन और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को मलेयशिया के हाथों हार कर खिताब की दौड़ से बाहर होना पड़ा। हालांकि हार के बाद भी भारत इस साल होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल और अगले साल होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए पहले से ही क्वालीफाई कर चुका है।
हालांकि मलेशिया के हाथों दो महीने में दो बार हार भारतीय कोच रॉयलंट अल्तमस के लिए पचाना मुश्किल हो रही है। अब भारत 24 जून को पाकिस्तान से भिड़कर 5/6 स्थान पक्का करने के लिए उतरेगा। ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान 7-1 से हराया था। वहीं पाकिस्तान को अर्जेंटीना की टीम ने भी गुरुवार को पहले क्वार्टरफाइनल में 3-1 से हराया था। कुल मिलाकर पाकिस्तान का प्रदर्शन पूरे लीग में काफी खराब रहा है।
शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है। हालांकि भारतीय टीम इस मैच में अपनी उन गलतियों को सुधारने उतरेगी जो उसने मलेशिया के खिलाफ की थी। भारत के रमनदीप सिंह और आकाशदीप सिंह काफी अच्छा खेल दिखा रहे हैं। हालांकि अभी इन दोनों को मनदीप सिंह, तलविंदर सिंह और एसवी सुनील से सपोर्ट नहीं मिल रहा है। हालांकि कोच अल्तमस के दिमाग में हरमनप्रीत सिंह का पैनाल्टी कोर्नर पर किया गया निराशाजनक प्रदर्शन रहेगा। हालांकि ओलंपिक चैंपियन मलेशिया के हाथों क्वार्टरफाइनल में हारने के बावजूद पाकिस्तान ने अपने सभी मैच में सुधार किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
