सेंट कीट्स। बतौर टीम इंडिया के हेड कोच अनिल कुंबले वेस्टइंडीज पहुंचने के बाद अनुभव खास नहीं रहा। दरअसल कुंबले जब सेंट कीट्स पहुंचे तो ब्रिटिश एयरवेज उनका बैग लंदन में ही छोड़ आया था। सेंट कीट्स पहुंचने पर अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ एक सेल्फी साझा की, तबतक उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनका बैग लंदन में ही छूट गया है।
टीम इंडिया में नये संस्कार डालेंगे कोच अनिल कुंबले
ब्रिटिश एयरवेज के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने इस बात की पुष्टि की है कि कुंबले का बैग लंदन में छूट गया है। आपको बता दें कि टीम इंडिया मुंबई से सेंट किट्स वाया लंदन रवाना हुई है। ब्रिटिश एयरवेज ने कुंबले से मांफी मांगने के बाद लिखा कि हम सेंट कीट्स उनका बैग नहीं ला सके। हम जल्द ही उसे सेंट कीट्स पहुंचायेंगे। यह पहली बार नहीं है जब ब्रिटिश एयरवेज ने भारतीय खिलाड़ी से मांफी मांगी है।
कुंबले की जमकर तारीफ की पूर्व दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा ने
इससे पहले 2015 में सचिन तेंदुलकर ने ब्रिटिश एयरवेज पर अपना गुस्सा निकाला था। उस वक्त सचिन के साथ एक सहयोगी यात्री का टिकट कंफर्म नहीं किया गया था और उनका बैग किसी दूसरी जगह पर पहुंचा दिया गया था। इस वाकये के बाद भी ब्रिटिश एयरवेज ने सचिन से उनका पूरा नाम पूछा था जिसके बाद सचिन के फैंस ने जमकर निशाना साधा था। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज में भारतीय टीम चार टेस्ट मैच खेलेगी। पहला मैच 21 जुलाई को खेला जाएगाा।
इंटरनल परीक्षा में कम नंबर देना कॉलेज को पड़ा महंगा, एकेटीयू ने 10 लाख रुपए का जुर्माना ठोंका, छात्रों की मिली राहत। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले विनीत प्रजापति और अश्वनि कुमार यादव को कॉलेज ने जानबूझकर इंटरनल परीक्षा में कम नंबर दिये जिसके चलते वह फेल हो गये।