एशिया कप फाइनल : लिटन दास की अपील पर जाधव को हाथ से हटानी पड़ी स्ट्रैप
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।भारतीय गेंदबाजों को 120 रन खर्च करने के बाद भी एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ। ऐसे में लगा कि रोहित शर्मा का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला गलत साबित हो रहा है। इसके बाद रोहित ने गेंद केदार जाधव को पकड़ाई। ऐसे में एक बार फिर केदार जाधव टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए। जोड़ी ब्रेकर के नाम से मशहूर जाधव ने 21वें ओवर में मेहदी हसन को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई।इस विकेट के साथ ही मैच में टीम इंडिया की शानदार वापसी हुई। इसके बाद बांग्लादेश के एक के बाद एक विकेट गिरे और 139 के स्कोर पर उनके 4 विकेट आउट हो गए। इसमें से 2 सबसे ज्यादा 2 विकेट केदार जाधव ने लिए। उन्होंने बांग्लादेश के प्रमुख बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को भी पवेलियन भेजा।
क्या कहता है नियम:
ICC के नए नियम के मुताबिक बल्लेबाज की अपील के बाद गेंदबाज हाथों में किसी भी तरह का टेप या स्ट्रैप बांधकर गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए बॉल-टेंपरिंग विवाद के बाद ICC ने इस नियम को और भी सख्त कर दिया है। क्रिकेट विश्लेषकों की मानें तो टेप से गेंद को घुमाने में गेंदबाज को मदद मिलती है। बांग्लादेश के खिलाड़ी लिटन दास जिन्होंने एशिया कप के फाइनल में तूफानी शतक जड़ा, उन्होंने अंपायर से आपत्ति दर्ज की और मैच के 33वें ओवर में गेंदबाजी करने आए केदार जाधव को अपने हाथों में बंधी पट्टी खोलनी पड़ी और उसके बाद ही वो गेंदबाजी कर पाए।
ये भी पढ़ें-एशिया कप 2018 : 17 साल पुरानी वो कहानी जिसे दोहरा कर भारत ने जीता खिताब और बनाए 7 रिकॉर्ड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
