Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS: टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह के ना होने पर एरोन फिंच ने कही ये बात

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वन डे मैचों का पहला मुकाबला 12 जनवरी से सिडनी में शुरू होगा। भारतीय टीम इस मैच में अपने मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना खेलने उतरेगी। बुमराह ने भारत को कंगारूओं के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी। टीम इंडिया ने बुमराह के विकल्प के तौर मोहम्मद सिराज को शामिल किया है। भारत के लिए टी20 मैच खेल चुके सिराज के लिए यह पहला अंतराष्ट्रीय वन डे मैच होगा। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि सिडनी के प्लैट विकेट पर भारत किस तरह के टीम संयोजन के साथ उतरता है।

टेस्ट सीरीज में 71 साल बाद इतिहास रचने वाली विराट कोहली की टीम वन डे सीरीज में भी जीत की दावेदार मानी जा रही है। लेकिन देखना यह होगा की टीम जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में किस तरह का खेल दिखाती है। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति पर कंगारू कप्तान एरोन फिंच ने कहा है कि भारतीय टीम के लिए यह कोई चिंता वाली बात नहीं है क्योंकि इस टीम में कोई कमजोर कड़ी नहीं है। मैच से पहले होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में फिंच ने भारतीय टीम के बारे में बात की। बुमराह के अलावा भुवनेश्वर कुमार भी एक ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत के लिए हर फार्मेट में शानदार खेल दिखाया है।

फिंच ने कहा, 'इसके अलावा कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल ने पिछले कुछ महीनों में टीम के लिए बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुझे भारत में कोई कमजोर कड़ी नजर नहीं आती।' उन्होंने आगे कहा कि जडेजा और केदार जाधव के रूप में उनके पास और भी ज्यादा स्पिन गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं। जबकि तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, खलील अहमद और मोहम्मद शमी हैं। भारत के पास गेंदबाजी में सारी विविधता है। जिस तरह से भारत घर से बाहर खेलकर जीत हासिल कर रहा है, उससे आपको उनको क्रेडिट देना ही होगा।

वहीं भारतीय बल्लेबाजी क्रम के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि मिडिल ओर्डर में धोनी, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव अच्छा खेल दिखा सकते हैं। भारत के टॉप तीन के बल्लेबाज हमारे लिए सबसे अहम होंगे। बता दें कि फिंच ने 12 जनवरी के मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में लंबे समय बाद तेज गेंदबाज पीटर सिडल की वापसी हुई है। जबकि नाथन लियोन को एडम जांपा पर वरीयता दी गई है।

Story first published: Friday, January 11, 2019, 15:44 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+