भारत के खिलाफ बयान पर भड़का पाकिस्तानी कार्यकर्ता, शाहिद अफरीदी को याद दिलाया इतिहास
नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों के लिये मशहूर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने पिछले दिनों पाक अधिकृत कश्मीर का दौरा किया था। पूर्व कप्तान इन दिनों दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच अपनी एनजीओ शाहिद अफरीदी फाउंडेशन के जरिये पूरे पाकिस्तान में जरूरतमंदों के बीच खाना और जरूरत का सामान पहुंचाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इसी फेहरिस्त में वह पीओके भी पहुंचे थे, हालांकि वहां पर लोगोंं की मदद करने के बजाय वह कुछ और करते नजर आये और अपना राजनीतिक उल्लू साधने के चक्कर में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर को लेकर जहर उगलते नजर आये।
और पढ़ें: IPL के चलते 86 साल में पहली बार टल सकता है भारत का यह बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट
शाहिद अफरीदी के विवादित बयानों का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भारतीय खिलाड़ियों समेत भारतीय फैन्स ने उन्हें आईना दिखाने का काम किया। हालांकि अफरीदी को हकीकत का दीदार कराने वालों में अब एक पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता का नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने अफरीदी के बयान पर निशाना साधते हुए यूट्यूब पर एक वीडियों अपलोड किया है और उन्हें शर्म करने की बात कही है।
और पढ़ें: कोरोना वायरस के बीच इस गेंदबाज ने शुरु की आउटडोर ट्रेनिंग, बने पहले भारतीय खिलाड़ी

बड़बोले और बुजदिल हैं शाहिद अफरीदी
कराची के जमशेद टाउन में मेयर रह चुके और मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ अजाकिया ने शाहिद अफरीदी को इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि आपको ऐसी बातें कहने से पहले शर्म करनी चाहिये और मदद के नाम पर पीओके में किया गया अफरीदी का व्यव्हार निंदनीय था।
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आरिफ अजाकिया ने कहा,' शाहिद अफरीदी हमेशा से ही बड़बोले रहे हैं, जो कि सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करना जानते हैं, असल में वह बुजदिल हैं। अफरीदी जिस PoK में जाकर भारत के प्रधानमंत्री और भारतीय फौज को ललकार रहे थे वह असल में भारत की अपनी जमीन है।'

सिर्फ जूता चाटकर चमकाना जानते हैंं शाहिद अफरीदी
अपनी इस वीडियो में अजाकिया ने न सिर्फ अफरीदी को बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर भी निशाना साधा और कहा कि यह लोग चापलूसी की वजह से जिंदा हैं और सिर्फ जूता चाटकर चमकाना जानते हैं।
उन्होंने कहा,' इमरान हो या अफरीदी, ये पाकिस्तान के उन लोगों में से हैं जिनकी फितरत है कि वो जितना ज्यादा जूता चाटकर उसे चमका सकें उतनी ही उनकी सेहत बढ़िया रहती है। ये वही शाहिद अफरीदी हैं, जिनके अपने कबाइल के ऊपर पाकिस्तान में ही बीते 20 साल से ऑपरेशन हो रहे हैं लेकिन उस पर कभी इनका मुंह नहीं खुला।'
अपनी ही कौम के बारे में बोलने से डरते हैं अफरीदी
अजाकिया ने आगे शाहिद अफरीदी को भगोड़ा करार देते हुए कहा कि उनका मुंह अपनी काबिल पर हो रहे ऑपरेशन पर कभी नहीं खुला लेकिन कश्मीर में जाकर भारत और उसके पीएम के खिलाफ बोलने की हिम्मत रखते हैं।
उन्होंने कहा,' पाकिस्तान की सरकार में पिछले 20 साल से इनकी कौम के खिलाफ ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं, इनकी पूरी कौम को आतंकवादी और अतिवादी बना दिया गया है, लेकिन मजाल है इन सबके बारे में अफरीदी का मुंह कभी खुला हो। जिस जम्मू-कश्मीर के लोगों पर जुर्म की बात अफरीदी करते हैं, वहां पर इन्हीं के पूर्वजों ने महिलाओं के साथ अत्याचार किया था। इस काम में सिर्फ अफरीदी की कौम ही नहीं बल्कि उनके दादा भी शामिल थे, उनके चचेरे भाई कश्मीर में चरमपंथ को बढ़ावा देते हैं और भारतीय फौज के हाथों मारे जाते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
