बाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी गेंदबाज की करतूत से भड़का सेना के जवानों का गुस्सा
नई दिल्ली। बाघा बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी क्रिकेटर की हरकत से भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवान काफी गुस्से में हैं। इस हरकत पर भारतीय जवानों ने आपत्ति भी दर्ज कराई है। दरअसल हर दिन भारत और पाकिस्तान के जवान बाघा बॉर्डर पर फ्लैग डाउन सेरेमनी करती हैं, जिसे देखने के लिए दोनों ही देशों से हर रोज काफी संख्या में लोग पहुंचते है। शनिवार को इसी सेरेमनी देखने पहुंचे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली ने जो हरकत की उसपर भारतीय जवानों ने कड़ा रोष व्यक्त किया है।
दरअसल जब दोनों ही देश के जवान परेड में मार्च कर रहे ते उसी वक्त पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली पाकिस्तानी सैनिकों के बीच खड़े हो गए। इतना ही नहीं हसन अली बॉर्डर के पास खड़े होकर वैसा ही कर रहे थे जैसा कि परेड के दौरान पाक जवान कर रहे थे। हैरत की बात है कि उनकी इस हरकत पर पाक के किसी भी जवान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और न ही उन्हें रोकने का प्रयास किया। भारत के सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए अफना विरोध दर्ज कराया है, गौरतलब हो कि कोई भी आम नागरिक सेना के साथ परेड में शामिल नहीं हो सकता है। इस बाबत बीएसएफ के इंस्पेक्टर जनरल मुकुल गोयल ने एक अखबार को यह जानकारी दी कि उन्होंने पाकिस्तानी जवानों से इस बात का विरोध दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर हसन अली का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
