शोएब मलिक बोले- हमारा पाकिस्तान जिंदाबाद, भारतीय यूजर ने दिया ये मुहतोड़ जवाब
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने बुधवार को अपने F-16 जेट्स को भारतीय सीमा पर भेजा था, जिसे पायलट अभिनंदन वर्तमान ने गिरा दिया। लेकिन इस बीच वह पाक सीमा में घुस गए और वहीं फंस गए। फिलहाल वह पाकिस्तान में ही हैं। पाक से उनके कुछ विडियोज भी सामने आए हैं। वहीं पाकिस्तान सोशल मीडिया पर इसे बड़ी कामयाबी मान रहा है। कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर भी अपनी आर्मी को स्पोर्ट करते दिख रहे हैं। इसी बीच महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक जो पाक क्रिकेट टीम के बल्लेबाज हैं, उन्होंने बुधवार को ट्वीट करते लिखा- हमारा पाकिस्तान जिंदाबाद। लेकिन उनके इस ट्वीट का मुहतोड़ जवाब एक भारतीय यूजर ने दिया।
Hamara #PakistanZindabad 🇵🇰🙏🏼
— Shoaib Malik 🇵🇰 (@realshoaibmalik) February 27, 2019

भारतीय यूजर ने यूं दिया जवाब
सोशल मीडिया पर शोएब मलिक का यह ट्वीट उस समय आया जब पायलट अभिनंदन पाकिस्तानी सेना की गिरफ्त में आए। एक भारतीय यूजर ने शोएब मलिक को जवाब दे हुए लिखा- अरे तुम समझते क्यों नहीं. इंडिया का आतंक के खिलाफ वाॅर है ना कि पाकिस्तान अवाम के खिलाफ। तुम भी लड़ रहे हो इससे और वाॅर की बात को बोल ही ना. दो दिन नहीं टिक पाओगे. पहले आतंक खत्म करो और नहीं होता तो भारत की आर्मी को बोल दो वो करेगी। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शायद इसलिए शोएब मलिक पर शब्दों के बाण छोड़े क्योंकि उन्हें ये लगा कि पायलट अभिनंदन को गिरफ्त में लेने के बाद पाकिस्तान खुद की बड़ी कामयाबी मान रहा है। वहीं शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर की भी कुछ प्रतिक्रिया सामने आई है।
|
जंग नहीं चाहते अख्तर
शोएब अख्तर ने एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह जवानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने लिखा, 'जैसा कि हमारे पीएम इमरान खान और सेना के जनसंपर्क अधिकारी बार-बार कह रहे हैं कि हम लोग जंग नहीं चाहते। हमने कई बार कहा है कि साथ बैठकर बातचीत होनी चाहिए। लेकिन अगर हमारी संप्रभुता को ललकारा जाएगा तो उसका उचित जवाब दिया जाएगा।'
|
अफरीदी ने शेयर की पायलट की वीडियो
पायलट अभिनंदन से जुड़ा एक विडियो पोस्ट करते हुए अफरीदी ने लिखा, 'पाकिस्तान की आर्मी पर हमें गर्व है। अपने दुश्मनों से भी हम इस तरह का बर्ताव करते हैं। युद्ध का माहौल जिसे भारत ने शुरू किया था उसे यहीं खत्म होना चाहिए। हम एक शांति प्रिय देश हैं। समाधान का तरीका सिर्फ बातचीत है, जैसा हमारे पीएम इमरान खान भी कह चुके हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
