INDVS AUS: विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में धुंआधार पारी से बनाए तीन खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम मैच बुधवार को बैंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के लिए महत्वपूर्ण इस मुकाबले में कंगारू कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत की शुरुआत केएल राहुल के शानदार छक्कों के साथ हुई। हालांकि लंबे स्कोर की तरफ बढ़ रहे राहुल अर्धशतक के करीब पहुंचकर चूक गए और 47 रन बनाकर आउट हो गए।

एम. चिन्नास्वामी के बेताज बादशाह कोहली-
उसके बाद बल्लेबाजी करने आए कोहली ने आते ही एक शानदार रिकॉर्ड बना दिया है। जी हां, इस मैच में भारतीय कप्तान कोहली ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। कोहली एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यहां पर खेली गई 77 पारियों में कुल 2,447 रन बनाकर ये कीर्तिमान अपने नाम किया। इस दौरान उनका औसत 36.52 का रहा जबकि स्ट्राइक रेट 137.5 का रहा है। यहीं नहीं, कोहली ने इस मैदान पर अब तक 3 शतक जमाए हैं जबकि उनके अर्धशतकों की संख्या 18 है। कोहली का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 113 रन रहा है।

'हिटमैन' की बराबरी पर कोहली-
कोहली ने इस मैच में भी निराश ना करते हुए तूफानी पारी खेलकर एक और अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने नाथन कूल्टर नाइल के ओवर में लगातार तीन छक्के भी जड़े। टी-20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा 50 रन बनाने वालों में कोहली और रोहित शर्मा 20 अर्धशतकों के साथ टॉप पर हैं। उसके बाद 16 अर्धशतक के साथ मार्टिन गुप्टिल का नंबर आता है। जबकि 15 पचासों के साथ क्रिस गेल और ब्रेडन मैक्कुलम का नंबर है। इसके बाद श्रीलंका के बल्लेबाज दिलशान का नंबर आता है। जिनके नाम 14 अर्धशतक हैं।
विराट कोहली ने दिया बुमराह के 'विकेट उड़ाने' का जवाब, देखें वायरल VIDEO

टी-20 में सबसे ज्यादा चौके हुए कोहली के नाम-
इसके अलावा कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया है। कोहली के नाम 223 चौके हो चुके हैं। इसके साथ ही कोहली श्रीलंका के बल्लेबाज टी दिलशान के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं। अब कोहली और दिलशान दोनों के नाम 223 चौके हैं और ये दोनों इस मामले में टॉप पर चल रहे हैं। इसके बाद मोहम्मद शहजाद का नंबर आता है जिनके नाम 218 चौके जड़ने का रिकॉर्ड है। वहीं भारत के हिटमैन रोहित शर्मा के नाम 207 चौके हैं और पांचवें नंबर पर हैं धाकड़ कीवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल जिनके नाम 200 चौकों का रिकॉर्ड है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
