Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बुलावायो टेस्ट: जिंबाब्वे के टेलर और जार्विस की वापसी से वेस्टइंडीज की बढ़ेंगी मुश्किल

बुलावायो। जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच शनिवार से बुलवायो में शुरू हो रहा है। इस बीच जिंबाब्वे की टीम में लंबे समय बाद दो ऐसे खिलाड़ियों की वापसी हो रही है, जो केरेबियाई टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में ब्रैंडन टेलर और कायल जार्विस की टीम में वापसी हुई है।



इंग्लिश काउंटी ज्वॉइन करने के बाद जार्विस 2013 से जिंबाब्वे टीम से बाहर है। वहीं, 2015 से टेलर राष्ट्रीय टीम से बाहर है। दोनों खिलाड़ी एक बार फिर अपनी टीम में वापसी कर बहुत उत्साहित है। टेलर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जिंबाब्वे टीम की टेस्ट कैप का फोटो पोस्ट कर लिखा, 'तीन साल हो गए जब मैंने आखिरी बार टेस्ट कैप पहनी थी, चार दिन बाद इसे पहनकर एक बार फिर अपने देश के लिए खेलूंगा'।

इसी साल जुलाई में पहली बार जिबांब्वे की टीम ने श्रीलंका को हराकर वन-डे सीरीज जीती थी। बुलावायो टेस्ट से पहले जिंबाब्वे के कप्तान ने टेलर और जार्विस की वापसी को लेकर कहा, 'मुझे लगता है कि श्रीलंका के खिलाफ जो टीम थी, उससे भी बेहतर और मजबूत टीम हमारी आज है'। उन्होंने कहा 'हमने श्रीलंका के खिलाफ आत्मविश्वास पाया है, लेकिन हमें उससे भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

इस पिच पर स्पिन काफी कारगार साबित होगी, इसलिए लेफ्ट आर्म स्पिनर टेंडई चिसोरो को पहला टेस्ट मैच खेलना का मौका मिल सकता है। जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दोनों टेस्ट मैच क्वींस क्लब बुलावायो में खेले जाएंगे। सीरीज का दूसरा मैच 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा।

जिंबाब्वे टीम :
ग्रीम क्रीमर (कप्तान), रेजिस चकाबा, चामू चिभाभा, माइकल चिनोया, टेंडई चिसोरो, क्रेविग एरविन, काइले जरविस, हैमिल्टन मस्काद्जा, नयाशा मयावो, सोलोमन मिरे, क्रिस्टोफर, पीटर मूर, सिकंदर रजा, ब्रेंडन टेलर, मैल्कल्म वॉलर और सीन विलियम्स।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+