आईपीएल के ज्यादातर मैच भारत में, फाइनल भी यहीं
आज दिल्ली में आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल में आईपीएल अध्यक्ष राजीब बिस्वाल, बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव संजय पटेल और सीईओ सुंदर रमन की सहमति से यह निर्णय लिया गया। बिस्वाल ने कहा कि जब आम चुनाव के तारीखों की घोषणा की जा चुकी है, ऐसे में हम इस घरेलू टूर्नामेंट के ज्यादातर मैच भारत में ही करवाने का विचार कर रहे हैं।
आईपीएल के दूसरे संस्करण का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था।
आज चुनाव आयोग ने आम चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। मतदान कार्यक्रम 7 अप्रैल से 12 मई तक होंगे, जबकि मतगणना 16 मई को होगी। अत: 16 मई के बाद मैचों का आयोजन भारत में किया जाएगा।
बीसीसीआई द्वारा आईपीएल की तारीखों की घोषणा की जा चुकी है, टूर्नामेंट का आयोजन 9 अप्रैल से तीन जून तक होगा। सूत्रों के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के अलावा, बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात भी टूर्नामेंट होस्ट करने के लिए उत्सुक थे।
Did you know: आईपीएल के दूसरे संस्करण का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था। यह टूर्नामेंट वहां भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
