For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच से अपनी फिटनेस साबित करेंगे बुमराह

सूरत, 24 दिसंबर: जसप्रीत बुमराह की भारतीय टीम में वापसी हो चुकी है। लंबी चोट के बाद वापसी कर रहे बुमराह को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू टी-20 और वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। हालांकि उनकी फिटनेस का परीक्षण राष्ट्रीय टीम में वापसी से पहले तब किया जाएगा जब वह केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में गुजरात के लिए बुधवार (25 दिसंबर) से शुरुआत करेंगे।

बुमराह, एक स्ट्रैस फ्रैक्चर के कारण सितंबर से मैदान से बाहर थे। सभी की निगाहें रणजी ट्रॉफी में 26 साल के गेंदबाज के खेल पर होंगी और मैच को देखने वालों में से मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद भी होंगे। बुमराह तीनों प्रारूपों में भारत के गेंदबाज बन गए हैं, वे आखिरी बार वेस्ट इंडीज में टेस्ट श्रृंखला के दौरान भारत के लिए खेले थे।

बुमराह ने 12 टेस्ट मैचों में 19.24 की औसत से 62 और एकदिवसीय और टी 20 में क्रमशः 103 और 51 विकेट लिए हैं। बुमराह की राज्य टीम का पेस अटैक उनकी उपस्थिति से निश्चित तौर पर ताकतवर साबित होगा।

गुजरात आसानी से हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट के अपने दूसरे गेम में आ गया। दूसरी ओर, केरल पर दबाव होगा क्योंकि वह घर पर बंगाल से हार गई थी। अपने टूर्नामेंट के पहले मैच में केरल ने दिल्ली के खिलाफ ड्रा मुकाबला खेला था।

मेहमान टीम संजू सैमसन के अच्छे फॉर्म का फायदा उठाना चाहेगी। सैमसन भारत के टी 20 टीम का हिस्सा हैं, उन्होंने बंगाल के खिलाफ केरल के आखिरी मैच में शतक बनाया था।

Story first published: Tuesday, December 24, 2019, 15:16 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+