For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पिछले 8 मैचों में बुमराह की हालत हुई खस्ता, खाते में आए सिर्फ 3 विकेट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में पिछले 8 मैचों से खस्ता हालत हो चुकी है। बुमराह की यार्कर का सामना करना किसी गेंदबाज के लिए आसान नहीं रहता, लेकिन उनका इस साल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। आस्ट्रेलिया में जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज के हुए 2 मैचों में भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबित नहीं रहा। जो आंकड़े आए हैं वो बेहद चिंताजनक हैं।

दरअसल, पिछले 8 मैचों में बुमराह के खाते में सिर्फ 3 विकेट आए हैं। बुमराह का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने 15 मैचों में 27 विकेट अपने नाम किए थे, लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैचों में उनकी लय नहीं दिखी। 27 नवंबर को हुए मैच में बुमराह ने सिर्फ एक विकेट अपने नाम किया था, लेकिन 73 रन लुटा दिए। भारत यह मैच 66 रनों से हारा था, जबकि दूसरे मैच में बुमराह ने फिर 1 विकेट लिया, लेकिन 79 रन लुटा दिए। यह मैच भी भारत 51 रन से हार गया। बुमराह के इस प्रदर्शन से चिंता जरूर बढ़ेगी, क्योंकि अभी टीम को 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलना भी बाकी है।

इस साल अभी तक खेले 8 मैचों में बुमराह पुरानी लय में नहीं दिखे। साल की शुरूआत में जब आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज हुई थी तो भी बुमराह सिर्प 1 विकेट ही ले सके थे। जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल पाया।

इस साल अभी तक खेले 8 मैचों में बुमराह पुरानी लय में नहीं दिखे। साल की शुरूआत में जब आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज हुई थी तो भी बुमराह सिर्फ 1 विकेट ही ले सके थे। जबकि फरवरी न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल पाया। ध्यान देने वाली बात यह है न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने तीनों मैचों में 10-10 ओवर फेंके थे।

पिछले 8 मैचों में प्रदर्शन
ओवर फेंके- 76.1
विकेट लिए- 3
रन खर्च किए- 439
एवरेज रहा- 146.3

Story first published: Monday, November 30, 2020, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+