नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। उन्होंने सोमवार (15 मार्च) को स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ शादी की। बुमराह ने सोशल मीडिया के जरिए सभी को अपनी शादी की जानकारी दी है। इसके बाद बुमराह और संजना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह बीसीसीआई द्वारा 2020 में आयोजित एक पुरस्कार समारोह का वीडियो है। बुमराह ने उस समय दो बड़े पुरस्कार जीते थे। संजना बुमराह से एंकर की भूमिका में पुरस्कार जीतने के बाद के उनके अनुभव के लिए पूछती नजर आई थीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बुमराह शर्म करते हुए संजना के सवालों का जवाब दे रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो में एडिटिंग करते हुए हिंदी फिल्म का गीत 'मैं तेरा' जोड़ा है।
गाैर हो कि बुमराह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। फोटो के कैप्शन में वह लिखते हैं, ''अगर प्यार सही है, तो यह आपको सही रास्ता दिखता है। आज से, संजना और मैंने एक दूसरे के साथ एक नई यात्रा शुरू की है। यह हमारे जीवन का सबसे खुशी का दिन है। हम आपको हमारी शादी के बारे में बताने के लिए खुश हैं।''
बुमराह व्यक्तिगत कारणों से भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच से हट गए थे। वास्तविक कारण तब सामने आया जब उन्होने टी20 सीरीज से हटने का फैसला किया था। बुमराह की अनुपस्थिति में दूसरे गेंदबाज को मौका नहीं दिया गया।
Stop sending me Mai Tera Edits of Jassi-Sanjana
— Phoebe♡✿ (@Enchante__18) March 2, 2021
It’s not even confirmed😂😭 pic.twitter.com/wyk6AGxcLT
कौन हैं संजना गणेशन?
जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन एक मॉडल और स्पोर्ट्स एंकर हैं। वह आईपीएल में एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में भी काम कर रही है। उन्हें हाल ही में संपन्न आईपीएल 2021 की नीलामी में एक मेजबान के रूप में भी देखा गया था। क्रिकेट के अलावा, वह बैडमिंटन और फुटबॉल प्रतियोगिताओं में एक एंकर के रूप में दिखाई देती हैं।