बुमराह निकल गए सबसे आगे, बनाया ऐसा रिकाॅर्ड जो कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं बना सका

नई दिल्ली: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का वनडे, टी20 फाॅर्मेट के बाद टेस्ट क्रिकेट में भी कहर जारी है। भारतीय टीम ने विंडीज को एंटिगुआ में हुए 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में 318 रनों से हरा दिया। भारत ने 419 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन जवाब में विंडीज टीम महज 100 रनों पर सिमट गई। विंडीज को इतनी जल्दी पवेलियन भेजने में बुमराह ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने 8 ओवर फेंकते हुए मात्र 7 रन देकर पांच विकेट चटका लिए। इसी के साथ बुमराह के नाम एक ऐसा रिकाॅर्ड दर्ज हो गया जो किसी भी भारतीय गेंदबाज के नाम नहीं है।

बुमराह का यह 11वां टेस्ट मैच रहा। उन्होंने किसी टेस्ट की एक पारी में चौथी बार 5 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। इस तरह से जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और विंडीज में पारी में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गये हैं। बुमराह भारत ही नहीं, एशिया के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जो इन चार देशों के प्रत्येक दौरों में फाइव विकेट हॉल पूरे किए। उल्लेखनीय है कि बुमराह ने इन देशों के अपने पहले ही दौरे में यह उपलब्धि हासिल की है।

इसके अलावा बुमराह ने एक और रिकाॅर्ड दर्ज किया है। 25 साल के बुमराह सबसे कम रन देकर टेस्ट की एक पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। बुमराह से पहले यह रिकॉर्ड वेंकटपति राजू के नाम था, जिन्होंने 1990 में श्रीलंका के खिलाफ चंडीगढ़ में 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।

सबसे कम रन देकर 5 या इससे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज-
गेंदबाज विकेट विरुद्ध वर्ष
जसप्रीत बुमराह 5/7 वेस्टइंडीज 2019
वेंकटपति राजू 6/12 श्रीलंका 1990
हरभजन सिंह 5/13 वेस्टइंडीज 2006
सुभाष गुप्ते 5/18 पाकिस्तान 1955
जे. श्रीनाथ 6/21 साउथ अफ्रीका 1996
रवींद्र जडेजा 5/12 साउथ अफ्रीका 2015

बता दें कि भारत की जीत के हीरो रहे इशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे और जसप्रीत बुमराह। रहाणे ने पहली पारी में 81 तो दूसरी पारी में 102 रनों की पारी खेली। वहीं इशांत शर्मा ने मैच में कुल 8 विकेट हासिल किए। चौथी पारी के हीरो रहे जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने 7 रन देकर 5 विकेट लेकर मैच भारत के नाम कर दिया। पहली पारी में भारतीय टीम ने 297 रन बनाए थे। विंडीज 222 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस लिहाज से भारत को विंडीज टीम पर 75 रन की बढ़त मिल गई थी। दूसरी पारी में भारत ने 7 विकेट खोकर 343 रन बनाए और विंडीज को 419 रन का लक्ष्य दिया। रहाणे ने इस पारी में पहले कोहली और फिर हनुमा विहारी के साथ शतकीय साझेदारियां कीं। रहाणे ने मैच में 10वां शतक लगाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। विहारी ने 93 रन और कोहली ने 51 रन बनाए।

Story first published: Monday, August 26, 2019, 19:59 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+