नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिपः साइना ने PV सिंधु को हराया, चाैथी बार खिताब किया अपने नाम
नई दिल्ली। साइना नेहवाल ने 83वीं सीनियर बैडमिंटन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के महिला एकम मुकाबले में पीवी सिधु को हराकर अपना खिताब बरकरार रखा। साइना ने चाैथी बार यह खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वह 2006, 200, और 2018 में यह खिताब जीत चुकी हैं। वहीं सिंधु 2013 से इस खिताब को जीतने में नाकाम रहीं।
साइना ने अपने शानदार स्मैश का पूरा इस्तेमाल करते हुए दो बार की विजेता सिंधु को 21-18, 21-15 से मात दी। पिछली बार नागपुर में खेले गए टूर्नमेंट के फाइनल में भी 2012 ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने सिंधु को हराया था। उन्होंने 2016 रियो ओलिंपिक रजत पदक विजेता सिंधु को गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल के फाइनल में भी मात दी थी। सिंधु को 1 लाख 70 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मिला। साइना को तीन लाख 35 हजार रुपए की इनामी राशि मिली।
ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट सिंधू ने अश्मिता चालिहा को 21-10, 22-20 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। तो साइना ने वैष्णवी भाले को 36 मिनट में 21-15, 21-14 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। साइना और सिंधु इससे पहले साल 2018 में भी आपस में नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ चुकी हैं। तब दूसरी वरीयता प्राप्त साइना ने सिंधु को बेहद रोमांचक मुकाबले में 21-17, 27-25 से हारकर जीत दर्ज की थी।
खिताब जीतने के बाद साइना ने सिंधु के प्रदर्शन पर कहा, "यह एक सिर्फ मैच था। हम दोनों कई साल से एकदूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। उन्होंने अच्छा खेल दिखाया। आज उनके लिए दिन सही नहीं था।" इससे पहले सौरभ वर्मा ने लगातार तीसरी बार सीनियर बैडमिंटन राष्ट्रीय खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में युवा लक्ष्य सेन को 21-18, 21-13 से मात दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
