Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्‍ट्रेलियन ओपन: सानिया बाहर, पेस-भूपत्ति दूसरे दौर में

मेलबर्न। भारत की वरीयता प्राप्‍त टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ऑस्‍ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गई हैं। वहीं लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दौर में पहुंच गई है। भारत के रोहन बोपन्‍ना अपने जोड़ी दार ऐसाम कुरैशी के साथ दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

महिला एकल से पहले ही बाहर हो चुकीं सानिया मिर्जा बुधवार को अपनी जोड़ीदार चेक गणराज्य की रेनेटा वोराकोवा के साथ पहले दौर में 6-4, 6-1 से हार गईं। उन्‍हें अर्जेटीना की जिसेला डुल्को और इटली की फ्लाविया पेनेटा ने हराया।

पुरुष युगल में भारत के हौंसले बुलंद रखते हुए पेस-भूपति की जोड़ी ने पहले दौर के मुकाबले में क्रोएशिया के इवो कार्लोविक और सर्बिया की डुसान वेमिक की जोड़ी को 5-7, 6-3 और 6-0 से हराया। पेस-भूपति की अगली भिड़ंत स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और अर्जेन्टिना के जुआन मोनाको तथा आस्ट्रेलियाई जोड़ी मारिंको मातोसेविक और जॉन मिलमैन के मुकाबले के विजेताओं से होगी।

यही नहीं भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी ने पहले दौर के मुकाबले में ब्राजील की फ्रांको फेरिरो और आंद्रे सा की जोड़ी को 6-3 और 6-0 के अंतर से आसानी से पराजित किया। विश्व में 11वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी बोपन्ना और कुरैशी का अगला मुकाबला फ्रांस के जेरेमी चार्डी और आर्नोड क्लीमेंट से होगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+