Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी, युवराज के टीम में स्थान पर फैसला करने का समय: द्रविड़

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ का कहना है कि टीम मैनेजमैंट अब 2019 के विश्वकप को लेकर टीम तैयार करे। द्रविड़ ने कहा कि युवराज और धोनी जैसे सीनियर खिलाड़ियों पर भी मैनेजमेंट को अभी से सोचना होगा कि उनकी जगह विश्वकप में क्या होगी।

चयनकर्ता सोचें क्या दोनों की जगह विश्वकप टीम बन पाएगी?

चयनकर्ता सोचें क्या दोनों की जगह विश्वकप टीम बन पाएगी?

क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने कहा कि अब 2019 के वर्ल्डकप को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को फैसले लेने चाहिएं। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह की भूमिका पर चयनकर्ताओं और प्रबंधन को अभी फैसला करना होगा।

विश्वकप के लिए अभी से सोचना जरूरी

विश्वकप के लिए अभी से सोचना जरूरी

द्रविड़ ने कहा कि मैनेजमेंट को 2019 के विश्वकप के लिए एक खाका बनाना होगा, कि किस खिलाड़ी की वो क्या भूमिका सोचते हैं। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट ये फैसला करे कि क्या धोनी और युवराज दोनों के लिए विश्वकप टीम में जगह बनती है? राहुल ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों पर फैसला करने से पहले इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि उनकी जगह कौन लेगा। द्रविड़ ने अश्विन और जड़ेजा के विदेश में कोई प्रभाव ना छोड़ पाने पर भी सवाल किए।

2019 में होगा वर्ल्डकप

2019 में होगा वर्ल्डकप

2019 में एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्डकप खेला जाएगा। भारत की टीम पिछले कई सालों से शानदार क्रिकेट खेल रही है। ऐसे में उससे बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। धोनी और युवराज लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं, युवराज कई मौकों पर फिटनेस से भी जूझते दिखे हैं, ऐसे में दो साल बाद सीनियर खिलाड़ियों की फिटनेस उनका साथ देगी या नहीं इसको लेकर और भी कई खेल विशेषज्ञ सवाल उठाते रहे हैं।

हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल हारी है भारतीय टीम

हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल हारी है भारतीय टीम

18 जून को ही भारत की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से हारी है। इसको लेकर भी प्रशंसकों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। अभी टीम वेस्टइंडीज में है। इसके बाद श्रीलंका से सीरीज खेलेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+