Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T-20 विश्व कप में देश के लिए कुछ कर सके, इसलिए IPL खेलेगा ये क्रिकेटर

नई दिल्ली। अगले साल अक्तूबर में शुरू होने जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप की तैयारियां सभी टीमें अभी से करने में लग चुकी हैं। काैन से खिलाड़ियों को इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए आगे ले जाना है, यह प्लानिंग भी तैयार है। अगर कोई खराब फाॅर्म में हैं तो उसे लगातार माैके भी दिए जाएंगे। लेकिन टी20 विश्व कप से पहले होगा आईपीएल सीजन-13 का आगाज। आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी। ऐसे में दुनियाभर के कई क्रिकेटर आईपीएल का हिस्सा बनना चाहेंगे ताकि इसके जरिए टी20 विश्व कप का टिकट पक्का किया जाए। ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने चोटिल खिलाड़ी को ही आईपीएल में खेलने की अनुमति दे दी ताकि वो यहां से लय हासिल कर टी20 विश्व कप में देश के लिए कुछ कर सके।

दरअसल, बीसीबी ने मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल नीलामी में हिस्सा लेने की छूट दे दी है। मुस्ताफिजुर 12वें सीजन में हिस्सा नहीं ले पाए थे। तब बीसीबी ने मुस्ताफिजुर को विदेशी लीग में भाग लेने के लिए जरूरी एनओसी देने से मना कर दिया था। आईपीएल सीजन-11 में ये खिलाड़ी चोटिल हुआ था, जिस कारण वह राष्ट्रीय टीम से बाहर था। ऐसे में बीसीबी दोबारा कोई रिस्क नहीं उठाना चाहती थी तो उन्होंने आईपीएल के 13वें सीजन में उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी थी। लेकिन अब बीसीबी को लगता है कि टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल ही वो रास्ता है जहां ये खिलाड़ी लय हासिल कर अपनी राष्ट्रीय टीम में लाैटेगा।

बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशन मैनेजर अकरम खान ने आधिकारिक बयान में कहा, "उस समय हमने चोट की वजह से उसे फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए खेलने की इजाजत नहीं दी। अब वो पहले से बेहतर है और काफी समय से खेल रहा है। उसने नेशनल क्रिकेट लीग में खेला और भारत दौरे में भी हिस्सा लिया। अगर वो खुद को ठीक से मैनेज कर लेता है चोटिल होने की संभावना बेहद कम है।" उन्होंने कहा कि कहा कि ईमानदारी से कहूं को हमें उसके फॉर्म की चिंता है क्योंकि वो हमारा अहम गेंदबाज है। अगर उसे आईपीएल में खेलने का मौका मिलता है और वो वहां खेलकर अपनी फॉर्म हासिल कर पाता है तो ये हमारे से बेहद मददगार होगा।

Story first published: Friday, December 6, 2019, 16:39 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+