For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: इस गेंदबाज की हर गेंद पर बटलर ने जड़े छक्के,चौके

नई दिल्ली। आईपीएल का खेल नए रिकॉर्ड बनने और टूटने के लिए ही जाना जाता है। हर गेंद पर रोमांच पैदा करने वाले इस खेल में कभी-कभी कोई खिलाड़ी निराश करता है तो कभी-कभी कोई खिलाड़ी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाता है। जब टीमों में खिलाड़ियों का चयन होता है तो अक्सर ऐसे खिलाड़ियों को टीमें मौका देती हैं जिनका प्रदर्शन बेहतर रहा हो। ऐसे में खिलाड़ी को अच्छे दाम में अपने टीम में शामिल किया जाता है और उनपर भरोसा जताया जाता है की ये खिलाड़ी टीम की दशा और दिशा दोनों बदल देगा। राजस्थान रॉयल्स की अगर बात करें तो इस टीम ने जयदेव उनादकट और बेन स्टोक्स जैसे कई महंगे खिलाड़ियों को मौका दिया है लेकिन इस टीम के लिए बटलर ने जो कारनामा कर दिया वो इन खिलाड़ियों ने नहीं किया। लगातर 5 मैचों मे अर्धशतकीय पारी खेलकर बटलर ने अपने दम पर राजस्थान को कई मुकाबले जिताए हैं। केकेआर औऱ राजस्थान के बीच हुए मंगलवार को मुकाबले में राजस्थान की टीम भले ही यह मुकबला हार गई हो लेकिन बटलर ने शिवम मावी के ओवर में जिस तरह से बल्लेबाजी की उसने सभी का दिल जीत लिया।

बटलर ने जड़े 6 गेंदों में 28 रनः गौरतलब हो की कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेल गए इस मुकाबले में राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। राजस्थान की शुरुआत काफी तेज और आकर्षक नजर आ रही थी। बटलर एक बार फिर शानदार फार्म में नजर आ रहे थे। तीसरे ओवर में उन्होंने शिवम मावी के एक ओवर में हर गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया, और 28 रन बटोरे। गौरतलब हो की दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाजों ने भी शिवम मावी के एक ओवर में 28 रन जड़े थे। हालांकि कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी के दम पर राजस्थान की टीम 142 रन का ही स्कोर खड़ा कर सकी । इस मैच में कुलदीप ने 4 विकेट झटके और केकेआर ने यह मुकबला 6 विकेट से जीत लिया।

Story first published: Wednesday, May 16, 2018, 12:04 [IST]
Other articles published on May 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+