VIDEO : जब विराट कोहली के इस थ्रो से रन-आउट हुआ खिलाड़ी, दंग रह गए दर्शक
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के चौथे वनडे में भारत ने विंडीज को बड़े अंतर से हरा दिया। रोहित शर्मा और अंबाती रायडू ने बड़ी पारी खेलते हुए भारत का स्कोर 377 बना दिया। जिसका पीछा करने उतरी विंडीज की टीम 153 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस दौरान मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक ऐसा रन आउट किया जिसे देखकर लोग दंग रह गए। विराट कोहली द्वारा किया गया रन आउट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Gachchaaaaaa 🤘🤘🤘
— Avinash Avi (@avinashwithyou) October 29, 2018
Attttt ah fielding Yendhanna... 👌👌👌 @imVkohli 😎
Virat Freak ⚡ pic.twitter.com/IaFPsqzcnI
वेस्टइंडीज की पारी के छठें ओवर में बुमराह की गेंद स्ट्राइक पर मौजूद सैमुअल्स ने एक्सट्रा कवर की ओर डिफेंड किया जहां पर कोहली मौजूद थे। वहीं पॉवेल रन के लिए दौड़े लेकिन कोहली ने गेंद को पकड़कर हवा में उछलते हुए ही स्टंप पर डायरेक्ट थ्रो करके पॉवेल को रन आउट करवाया।
वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। भुवनेश्वर कुमार ने चंद्रपॉल हेमराज को रायडू के हाथों कैच कराकर वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिराया। इसके बाद कुलदीप यादव ने शानदार फॉर्म में चल रहे शाई होप को रनआउट कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
