For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI उठा रहा है सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के क्वारेंटाइन का खर्च, CA चीफ ने किया खुलासा

नई दिल्लीः आईपीएल 2021 बीच में ही सस्पेंड हो गया क्योंकि इसका कारण भारत में तेजी से बढ़ रही कोरोनावायरस की दूसरी लहर थी जिसके चलते आईपीएल का मजबूत बायो बबल भी टूट गया और आईपीएल में भाग ले रहे खिलाड़ियों को भी इसने चपेट में ले लिया। स्थिति विकट होती चली गई लेकिन बीसीसीआई ने यह सुनिश्चित किया की वह कि वह विदेशी खिलाड़ियों को उनके वतन वापस भेजने में यथासंभव अपना बेस्ट देगी।

करीब 40 ऑस्ट्रेलियाई आईपीएल 2021 का हिस्सा थे जिसमें खिलाड़ी, कोच, कॉमेंटेटर और बाकी स्टाफ शामिल है। इन सभी लोगों को अपने घर वापस पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत से आने वाली फ्लाइट को 15 मई तक के लिए बैन किया हुआ था। ऐसे में बीसीसीआई ने यह तय किया कि कंगारू खिलाड़ियों को मालदीव पहुंचा दिया जाए और वहां पर उनका क्वारंटाइन टाइम पूरा किया जाए। रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अपनी घरेलू जमीन पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने मालदीव से ही उड़ान भरी थी।

अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने वतन में क्वॉरेंटाइन पीरियड से गुजर रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी था कि मालदीव में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की यात्रा और सिडनी में अब उनके क्वारंटाइन पीरियड का खर्च कौन उठा रहा है? क्या यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया है या फिर बीसीसीआई है? ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया यानी सीए के चीफ निक हॉकले ने स्पष्ट किया है कि बीसीसीआई ही सारे खर्चे उठा रही है। हॉकले ने मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बीसीसीआई की जमकर तारीफ की और कहा कि बीसीसीआई इस बात को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध था की कंगारू खिलाड़ी अपनी घरेलू सरजमीं पर सुरक्षित तरीके से पहुंच जाएं।

उन्होंने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बीसीसीआई के साथ बहुत बारीकी से काम करती रहा। उन्होंने बीसीसीआई को जबरदस्त बताया क्योंकि उसने खिलाड़ियों को उनकी सरजमीं पर पहुंचाने का अपना वादा निभाया।

अब बीसीसीआई आईपीएल में हिस्सेदार सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों के क्वारेंटाइन पीरियड का भी सारा खर्च वहन कर रही है। हॉकले ने बताया कि खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के रवैये की खूब तारीफ की है और हम सब इस बात से बहुत संतुष्ट हैं कि वे सभी सुरक्षित घर आ गए हैं।

Story first published: Tuesday, May 18, 2021, 16:46 [IST]
Other articles published on May 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+